लाइव न्यूज़ :

तेज प्रताप तलाक के लिए नहीं करेंगे पिता लालू की जमानत का इंतजार, बोले- उनके बाहर आने तक समस्याएं और बढ़ जाएंगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 7, 2018 09:17 IST

स्थानीय दीवानी अदालत में तेज प्रताप की तरफ से अर्जी दाखिल करने वाले वकील यशवंत कुमार शर्मा ने बताया कि हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13-ए के तहत तलाक मांगा गया है। मामले पर सुनवाई 29 नवंबर को है।

Open in App

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे और राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने अपनी पत्नी के साथ तलाक की बातों पर कहा है कि वह अपनी पत्नी से तलाक लेने के लिए पिता लालू प्रसाद यादव के बेल का भी इतंजार नहीं करेंगे। तेज प्रताप की तलाक की अर्जी पर पटना कोर्ट में  29 नवंबर को सुनवाई होने वाली है। 

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, तेज प्रताप ने कहा है, मैं अपने पिता(लालू प्रसाद यादव) के बेल के इतंजार में तलाक की सुनवाई और तलाक लेने से खुद को नहीं रोकूंगा। ना जाने पिता का बेल कब होना है, इसके लिए मैं कितना इंतजार करूंगा। इससे मेरी समस्याओं का हल नहीं होगा। मेरी परेशानियां दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। बता दें कि लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे हैं। 

तेज प्रताप और ऐश्वर्या राय की शादी  12 मई को हुई थी। तेज प्रताप ने तलाक की अर्जी में कहा है कि ऐश्वर्या उनका मानसिक शोषण और प्रताड़ित करती थी। इसके साथ ही वह कई कमेंट भी पास करती थी, जिससे किसी भी व्यक्ति के आत्म सम्मान को ठेस पहुंच सकता है।  

तेज प्रताप ने यह भी बताया, शुरुआत में तो मेरे घरवालों ने भी उसका(ऐश्वर्या राय) काफी साथ दिया लेकिन बाद में धीरे-धीरे घरवालें भी उससे तंग आ गए। वह किसी की भी बात को नहीं सुनती है। ना ही वो मेरे घरवालों की इज्जत करती है।

स्थानीय दीवानी अदालत में तेज प्रताप की तरफ से अर्जी दाखिल करने वाले वकील यशवंत कुमार शर्मा ने बताया कि हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13-ए के तहत तलाक मांगा गया है। इस धारा के तहत पति या पत्नी में से कोई भी एकतरफा तरीके से तलाक मांगा जा सकता है।  

इस बात पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं लालू परिवार 

लालू प्रसाद के परिवार का कोई भी सदस्य इस वाकये पर टिप्पणी करने से बच रहा है। तलाक की अर्जी के फाइल होने के बाद बड़ी संख्या में पत्रकार और कैमरापर्सन पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10, सर्कुलर रोड स्थित आवास के बाहर जमे हुए थे कि तभी ऐश्वर्या और उनके पिता चंद्रिका राय शाम के समय राबड़ी के आवास पर आए, लेकिन उन्होंने पत्रकारों के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। बाद में लालू-राबड़ी की सबसे बड़ी और राज्यसभा सदस्य मीसा भारती भी वहां गईं।

12 मई को हुई थी शादी,  कौन हैं ऐश्वर्या  

तेजप्र ताप और ऐश्वर्या की शादी  12 मई को हुई थी। इस शादी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान सहित हर पार्टी के नेता और कई गणमान्य लोग शरीक हुए थे। 

चारा घोटाले के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद रांची की जेल में सजा काट रहे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पैरोल पर रिहा होकर शादी में शिरकत की थी। मैनेजमेंट की डिग्रीधारी ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं और अभी राजद के विधायक हैं। ऐश्वर्या के दादा दारोगा राय 1960 के दशक में राज्य के मुख्यमंत्री थे।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहारलालू प्रसाद यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे