लाइव न्यूज़ :

हमीरपुर में किशोरी से सामूहिक बलात्कार, दो आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 4, 2021 20:04 IST

Open in App

हमीरपुर जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 15 साल की किशोरी के साथ तीन युवकों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। इस सिलसिले में पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हमीरपुर के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) अनुराग सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 15 साल की किशोरी के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किये जाने की घटना शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे की है। पीड़िता उस समय अपने अन्य परिजनों के साथ बाढ़ के कारण गिर गये घर के खंडहर में सो रही थी। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर गांव के ही रहने वाले अनुराग, गोविंदा और दूसरे गांव के कामता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी (सामूहिक दुष्कर्म) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शनिवार को दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ ने बताया कि पीड़िता का शनिवार को सरकारी अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है। सिंह ने बताया कि हाल ही में बेतवा नदी में आई बाढ़ की चपेट में आकर पीड़िता का पूरा घर गिर गया है और परिजन खुले आसमान के नीचे रात गुजारने पर मजबूर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में जमी लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय पुरस्कार की महफिल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील