लाइव न्यूज़ :

CAA, NRC पर शिक्षक ने समर्थन में दिया व्याख्यान, एनएसयूआई ने स्कूल में तोड़फोड़ कर हंगामा मचाया

By भाषा | Updated: January 31, 2020 20:19 IST

पुलिस के उपमंडल अधिकारी (एसडीओपी) ए वी सिंह ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में स्थानीय बस स्टैंड के पास स्थित भारत ज्योति स्कूल के प्रबंधन ने शिकायत दर्ज करायी है। उन्होंने बताया, ‘‘स्कूल के प्रबंधक फादर जेम्स डिसूजा ने शिकायत दी है कि एनएसयूआई के कुछ लोगों ने गुरुवार को स्कूल परिसर में तोड़फोड़ और हंगामा किया।

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षक ने बुधवार को पहले कक्षा में पूछा की कि किसी समुदाय विशेष का कोई विद्यार्थी तो नहीं है।शिक्षक ने बताया कि मोदी सरकार देश में सीएए और एनआरसी लाई है। इस विशेष समुदाय के लोगों को देश से बाहर निकाल देना चाहिए।

मंडला के एक निजी विद्यालय में एक शिक्षक द्वारा सीएए और एनआरसी के समर्थन में विद्यार्थियों को व्याख्यान देने के बाद कांग्रेस की छात्र ईकाई एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने स्कूल में तोड़फोड़ कर हंगामा मचाया। स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के उपमंडल अधिकारी (एसडीओपी) ए वी सिंह ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में स्थानीय बस स्टैंड के पास स्थित भारत ज्योति स्कूल के प्रबंधन ने शिकायत दर्ज करायी है। उन्होंने बताया, ‘‘स्कूल के प्रबंधक फादर जेम्स डिसूजा ने शिकायत दी है कि एनएसयूआई के कुछ लोगों ने गुरुवार को स्कूल परिसर में तोड़फोड़ और हंगामा किया।

शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जा रही है।’’ एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अखिलेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि कक्षा नौ को पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने बुधवार को विद्यार्थियों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) जैसा अच्छा कानून देश में बनाया है।

ठाकुर ने बताया, ‘‘शिक्षक ने बुधवार को पहले कक्षा में पूछा की कि किसी समुदाय विशेष का कोई विद्यार्थी तो नहीं है। इसके बाद शिक्षक ने बताया कि मोदी सरकार देश में सीएए और एनआरसी लाई है। इस विशेष समुदाय के लोगों को देश से बाहर निकाल देना चाहिए।’’

ठाकुर ने बताया कि कुछ अभिभावकों ने इस सबंध में हमसे शिकायत की। इसके बाद गुरुवार को हम स्कूल प्रबंधन से बात करने और शिक्षक के बारे में उन्हें सूचित करने गए थे। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा का मंदिर है।

एक विशेष समुदाय से अलगाव के बारे में पढ़ाने वाले शिक्षक के कृत्य की हम निंदा करते हैं और इसकी जांच की मांग करते हैं। वहीं दूसरी ओर स्कूल के प्रबंधक जेम्स डिसूजा ने कहा, ‘‘मैं स्कूल परिसर में तोड़तोड़ की घटना की निंदा करता हूं। हमने पुलिस को शिकायत सौंप दी है और जांच की मांग की है।’’

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टमध्य प्रदेशकांग्रेसएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)कमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह