लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता तरुण गोगोई का दावा- रंजन गोगोई हो सकते हैं असम में BJP के CM उम्मीदवार, पूर्व CJI बोले- 'मैं राजनेता नहीं हूं'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2020 21:58 IST

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई ने रविवार (23 अगस्त) को अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि वह BJP के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं। रंजन गोगोई ने कहा, मैं एक राजनेता नहीं हूं और मेरी ऐसी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देरंजन गोगोई को मार्च 2020 में सरकार ने राज्यसभा के लिए नामित किया था। तरूण गोगोई ने कहा कि वह कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं बनने जा रहे हैं।

गुवाहाटी:  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तरुण गोगोई ने दावा किया है कि अयोध्या जमीन विवाद समेत विभिन्न अहम मामलों में फैसले सुनाने वाली पीठों की अगुवाई कर चुके पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई अगले साल असम विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि, भाजपा ने रंजन गोगोई के संबंध में तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके तरूण गोगोई के दावों का खंडन किया है। वहीं रंजन गोगोई ने भी इंडिया टूडे को दिए इंटरव्यू में कहा है कि वह भाजपा के सीएम उम्मीदवार नहीं है। वह कोई राजनेता नहीं है। तरूण गोगोई के दावों को रंजन गोगोई ने खंडन किया है।

इंडिया टुडे के साथ बातचीत में रंजन गोगोई ने कहा, 'मैं एक राजनेता नहीं हूं और मेरी ऐसी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है। न ही किसी ने ऐसी किसी संभावना का उल्लेख किया है। 

भाजपा ने कहा- तरूण गोगोई ने पूर्व CJI  रंजन गोगोई को लेकर जो भी दावा किया है वो गलत है

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने कहा, ‘‘लोग जब बुजुर्ग हो जाते हैं तो कई बेमतलब की चीजें बोलते हैं। तरूण गोगोई ने पूर्व प्रधान न्यायाधीश के भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बनने के बारे में जो कुछ कहा है, वह सच नहीं है।’’

रंजन गोगोई को मार्च में सरकार ने राज्यसभा के लिए नामित किया था। तरुण गोगोई ने कहा कि यदि पूर्व प्रधान न्यायाधीश राज्यसभा जा सकते हैं तो वह असम में भाजपा के अगले मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए भी राजी हो सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कई सूत्रों से सुना है कि रंजन गोगोई मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की सूची में हैं। मुझे संदेह है कि उन्हें अगले मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार के रूप में पेश कर दिया जाए।’’

कांग्रेस नेता का दावा-  रंजन गोगोई की राजनीतिक महत्वाकांक्षा है

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि असम के पूर्व मुख्यमंत्री केशबचंद्र गोगोई के पुत्र रंजन गोगोई आसानी से मानवाधिकार आयोग या अन्य आयोगों के अध्यक्ष बन सकते थे लेकिन उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता स्वीकार की, क्योंकि ‘उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा है।’’

तरूण गोगोई ने शनिवार (22 अगस्त) को दावा किया, ‘‘भाजपा अयोध्या जमीन विवाद मामले के फैसले को लेकर रंजन गोगोई से खुश थी। यदि वह भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के अगले उम्मीदवार के तौर पर राजी हो जाते हैं तो यह आश्चर्यजनक नहीं होगा। ’’ तरूण गोगोई ने कहा कि वह कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं बनने जा रहे हैं।

(पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :असमभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल