लाइव न्यूज़ :

तरणजीत सिंह संधू होंगे अमेरिका में भारत के राजदूत, हर्षवर्द्धन श्रृंगला का स्थान लेंगे

By भाषा | Updated: January 28, 2020 19:17 IST

भारतीय विदेश सेवा के 1988 बैच के अधिकारी संधू वर्तमान में श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त हैं। वह वॉशिंगटन में हर्षवर्द्धन श्रृंगला का स्थान लेंगे। श्रृंगला को भारत का नया विदेश सचिव बनाया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देसंधू अमेरिका में हर्षवर्धन श्रृंगला के स्थान पर नियुक्त किए गए हैं।श्रृंगला इसी सप्ताह भारत लौटकर आए हैं और वह अब विदेश सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे।

वरिष्ठ राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को अमेरिका में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। यह जानकारी मंगलवार को विदेश मंत्रालय ने दी।

भारतीय विदेश सेवा के 1988 बैच के अधिकारी संधू वर्तमान में श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त हैं। वह वॉशिंगटन में हर्षवर्द्धन श्रृंगला का स्थान लेंगे। श्रृंगला को भारत का नया विदेश सचिव बनाया गया है। इस हाई प्रोफाइल पद पर उनकी नियुक्ति ऐसे समय में की गई है जब भारत-अमेरिका के बीच सामरिक भागीदारी बढ़ रही है और अमेरिका द्वारा ईरान के शीर्ष कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है।

साथ ही भारत और अमेरिका के अधिकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत की संभावित यात्रा की तारीखों को अंतिम रूप देने में व्यस्त हैं। कोलंबो में उच्चायुक्त रहने से पहले संधू वॉशिंगटन डी.सी. में जुलाई 2013 से जनवरी 2017 तक भारतीय दूतावास के उप प्रमुख थे।

वह फ्रैंकफर्ट में सितम्बर 2011 से जुलाई 2013 तक महावाणिज्य दूत रहे और विदेश मंत्रालय में मार्च 2009 से अगस्त 2011 तक संयुक्त सचिव (संयुक्त राष्ट्र) रहे। 30 वर्षों के कॅरियर में संधू न्यूयॉर्क में जुलाई 2005 से फरवरी 2009 तक स्थायी मिशन में पदस्थ थे। उन्होंने पूर्व सोवियत संघ (रूस) में काम किया और यूएसएसआर के विघटन के बाद उन्हें यूक्रेन में नया दूतावास खोलने के लिए भेजा गया था।

भारतीय विदेश सेवा के 1988 बैच के अधिकारी संधू वर्तमान में श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त हैं। वह वॉशिंगटन में हर्षवर्द्धन श्रृंगला का स्थान लेंगे। श्रृंगला को भारत का नया विदेश सचिव बनाया गया है। 

वह वर्तमान में श्रीलंका में भारत के राजदूत हैं। संधू अमेरिका में हर्षवर्धन श्रृंगला के स्थान पर नियुक्त किए गए हैं। श्रृंगला इसी सप्ताह भारत लौटकर आए हैं और वह अब विदेश सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आज सेवानिवृत्त हो रहे विदेश सचिव विजय गोखले को भारतीय कूटनीति में योगदान के लिए मंगलवार को धन्यवाद दिया। वरिष्ठ राजनयिक हर्षवर्धन श्रृंगला को दो वर्ष के लिए नया विदेश सचिव नियुक्त किया गया है और वह बुधवार को पदभार ग्रहण करेंगे।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘आज सेवानिवृत्त हो रहे विदेश सचिव विजय गोखले को विदाई। मंत्रालय में उनके नेतृत्व और भारतीय कूटनीति में उनके विभिन्न योगदानों के लिए उन्हें धन्यवाद। भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं।’’ 

बता दें कि भारत के मौजूदा विदेश सचिव विजय गोखले इस महीने के आखिरी में सेवानिवृत होनेवाले हैं। गोखले के स्थान पर श्रृंगला को नया विदेश सचिव नियुक्त किया गया है। संधू को अमेरिका का राजदूत बनाया गया है। इसके साथ ही जावेद अशरफ जो अभी सिंगापुर के राजदूत हैं को फ्रांस का राजदूत नियुक्त किया गया है।

पिछले कुछ वर्षों में भारत और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध काफी प्रगाढ़ हुए हैं। फ्रांस के मौजूदा राजदूत विनय क्वात्रा नेपाल के राजदूत की जिम्मेदारी संभालेंगे। नेपाल के मौजूदा राजदूत मनजीव सिंह पुरी हाल ही में सेवानिवृत हुए हैं।

टॅग्स :गृह मंत्रालयनरेंद्र मोदीअमेरिकाजयशंकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है