लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु : वयोवृद्ध माकपा नेता एन शंकरैया ने मनाया अपना 100वां जन्मदिन

By भाषा | Updated: July 15, 2021 18:43 IST

Open in App

चेन्नई, 15 जुलाई मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वयोवृद्ध नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी एन शंकरैया ने बृहस्पतिवार को अपना 100वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर माकपा ने वर्ष भर चलने वाले कुछ समारोहों की भी घोषणा की।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और अन्य दलों के नेताओं ने दिग्गज कम्युनिस्ट नेता से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

स्टालिन ने उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुडी के अलावा द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के शीर्ष नेता टी आर बालू, ए राजा और दयानिधि मारन सहित पार्टी के अन्य नेताओं के साथ यहां शंकरैया के निवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और उन्हें शॉल से सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर राष्ट्र के लिए बलिदान जैसा जीवन जीने के लिए शंकरैया की सराहना की और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि सार्वजनिक जीवन में उन्हें शंकरैया जैसे नेताओं का मार्गदर्शन मिलता रहे।

माकपा के शीर्ष नेता सीताराम येचुरी ने शंकरैया से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि वयोवृद्ध नेता हमेशा से उन्हें प्रेरित करते रहे हैं।

येचुरी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कॉमरेड एन शंकरैया को उनके 100वें जन्मदिन पर बधाई। अपनी बुलंद आवाज के जरिए आजादी के आह्वान से कई पीढ़ियों को वह आज भी प्रेरित करते हैं जैसा कि वह पिछले आठ दशकों से अधिक समय से करते आ रहे हैं। ’’

15 जुलाई 1922 को जन्मे शंकरैया तीन बार विधायक रह चुके हैं। वह 1995 से लेकर 2002 तक माकपा के राज्य सचिव के पद पर भी रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत