लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: तीन मंदिरों के बाहर जलते हुए टायर मिलने के बाद तनाव, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: July 18, 2020 20:24 IST

भाजपा के कोयंबटूर के जिला अध्यक्ष आर. नंदकुमार ने आरोप लगाया कि पुलिस बीते कुछ वर्षों में आरएसएस समेत हिंदू संगठन के नेताओं पर हमलों के जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु भाजपा की उपाध्यक्ष वनती श्रीनिवासन ने शहर के पुलिस आयुक्त से शरारती तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आग्रह किया। खबर मिलते ही भाजपा, हिंदू मुन्नानी, विश्व हिंदू परिषद और अन्य कट्टरपंथी हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता क्षेत्र में जमा हो गए और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।

कोयंबटूर: यहां स्थित तीन मंदिरों के सामने शनिवार को जलते हुए टायर पाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और कट्टरपंथी हिंदूवादी संगठनों ने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने यह जानकारी दी। समाज सुधारक ई.वी. रामासामी ‘पेरियार’ की प्रतिमा पर भगवा रंग पोते जाने के एक दिन बाद यह घटना घटी है।

स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला जिसमें आज सुबह पास के गैराज के बाहर पड़े एक टायर को ले जाकर उसे मकालीअम्मन मंदिर के सामने जलाते हुए एक व्यक्ति को देखा गया। पुलिस ने कहा कि व्यक्ति ने वहां एक तख्ते और बल्ब को तोड़ दिया और जलते हुए टायर के धुएं से मंदिर के सामने लगा एक त्रिशूल काला पड़ गया। खबर मिलते ही भाजपा, हिंदू मुन्नानी, विश्व हिंदू परिषद और अन्य कट्टरपंथी हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता क्षेत्र में जमा हो गए और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।

संगठनों ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों के नहीं पकड़े जाने पर आंदोलन की धमकी दी है। क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना की आशंका से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। तमिलनाडु भाजपा की उपाध्यक्ष वनती श्रीनिवासन ने शहर के पुलिस आयुक्त से शरारती तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आग्रह किया।

एक ट्वीट में उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर के बाहर रखे त्रिशूल को क्षतिग्रस्त किया गया। पुलिस ने कहा कि दूसरी घटना में रेलवे स्टेशन के समीप विनायकर मंदिर के सामने एक जलता हुआ टायर पाया गया। पुलिस के अनुसार तीसरी घटना नेल्लमपलायम क्षेत्र में हुई जहां सेल्वाविनायकर मंदिर के सामने जलता हुआ टायर मिला। भाजपा सूत्रों ने बताया कि यहां टाउन हॉल में संगामेशर मंदिर के निकट एक मंदिर के सामने केरोसिन में डुबायो हुआ और जलता हुआ कपड़ा मिला है।

भाजपा के कोयंबटूर के जिला अध्यक्ष आर. नंदकुमार ने आरोप लगाया कि पुलिस बीते कुछ वर्षों में आरएसएस समेत हिंदू संगठन के नेताओं पर हमलों के जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस उपायुक्त जी. स्टालिन ने कहा कि मंदिरों के सामने टायर जलाने की घटनाओं के जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

टॅग्स :तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?