लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु विधानसभाः CAA पर नारेबाजी, सदन में काले कपड़े पहन कर आए, डीएमके ने बहिष्कार किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2020 15:22 IST

राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने जैसे ही रस्मी अभिभाषण शुरू किया, तुरंत ही स्टालिन खड़े हो गए और कुछ मुद्दों को उठाने का प्रयास करने लगे। इस पर राज्यपाल ने द्रमुक अध्यक्ष से अपील की कि वह अपनी सीट पर बैठ जाएं। उन्होंने स्टालिन से कहा, ‘‘आप सर्वश्रेष्ठ वक्ता हैं। अपनी इस प्रतिभा का उपयोग बहस के दौरान करें। इस सदन में बहस होने दें।’’

Open in App
ठळक मुद्देद्रमुक सदस्य मांग करते रहे कि विपक्ष के नेता को अपनी बात रखने का मौका दिया जाए।स्टालिन सदन से बाहर चले गए और उनके पीछे-पीछे उनकी पार्टी के विधायकों ने भी बहिर्गमन किया।

एमके स्टालिन के नेतृत्व में द्रमुक ने सोमवार को तमिलनाडु विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार किया और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ नारेबाजी के बीच सदन से बहिर्गमन किया।

राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने जैसे ही रस्मी अभिभाषण शुरू किया, तुरंत ही स्टालिन खड़े हो गए और कुछ मुद्दों को उठाने का प्रयास करने लगे। इस पर राज्यपाल ने द्रमुक अध्यक्ष से अपील की कि वह अपनी सीट पर बैठ जाएं। उन्होंने स्टालिन से कहा, ‘‘आप सर्वश्रेष्ठ वक्ता हैं। अपनी इस प्रतिभा का उपयोग बहस के दौरान करें। इस सदन में बहस होने दें।’’

लेकिन, द्रमुक सदस्य मांग करते रहे कि विपक्ष के नेता को अपनी बात रखने का मौका दिया जाए। जब राज्यपाल ने अपनी अपील दोहराई तो स्टालिन सदन से बाहर चले गए और उनके पीछे-पीछे उनकी पार्टी के विधायकों ने भी बहिर्गमन किया।

सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के सहयोगी विधायक तमिमुन अंसारी राज्यपाल के आसन के समीप पहुंचे और उन्होंने तिरंगा उनके सामने लहराया। अंसारी और आईयूएमएल के एकलौते विधायक अबु बकर सदन में काले कपड़े पहन कर आए थे।

विरोध के बीच राज्यपाल ने संबोधन में कहा, ‘‘तमिलनाडु की सरकार यह सुनिश्चित करे कि सभी धर्मों और पंथों के नागरिकों के हितों की रक्षा हो। राज्य केंद्र से अनुरोध करे कि वह तमिलनाडु में आए श्रीलंका के शरणार्थियों को दोहरी नागरिकता दे।’’

टॅग्स :तमिलनाडुडीएमकेएआईडीएमकेमोदी सरकारकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया