लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु ने इस महीने के अंत तक शत प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य तय किया है : मंत्री

By भाषा | Updated: November 21, 2021 21:15 IST

Open in App

चेन्नई, 21 नवंबर तमिलनाडु के मंत्री एम सुब्रमण्यन ने रविवार को कहा कि उनके राज्य ने इस माह के आखिर तक कोविड-19 के विरूद्ध शत-प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है और अबतक राज्य की 75 फीसदी पात्र आबादी को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

मेडिकल एवं परिवार कल्याण मंत्री ने यहां कहा कि यदि इस महामारी की चौथी और पांचवीं लहर भी आती है तो इस वायरस की वजह से मौतें कम से कम होने की संभावना है, क्योंकि यह साबित हो चुका है कि जिन लोगों ने टीका ले लिया है, वे 97.5 फीसद सुरक्षित हैं।

वह शहर में 10वें विशाल टीकाकरण शिविर का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनके अनुसार शनिवार रात तक 6.49 करोड़ लोगों को टीका लग गया, जिनमें से 4.31 करोड़ लोगों को पहली खुराक तथा 2.17 लोगों को दूसरी खुराक भी लग चुकी है।

मंत्री ने कहा कि 72 लाख लोगों को अभी टीकों की दूसरी खुराक लगनी बाकी है तथा वृहद चेन्नई नगर निगम, मेडिकल एवं परिवार कल्याण विभाग तथा स्थानीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने ऐसे लोगों का ब्योरा जुटाया है तथा उनसे टीके लेने के लिए आने को कहा जा रहा है।

इस बीच, सुब्रमण्यन ने कहा कि 4381 लोग डेंगू की चपेट में आये और फिलहाल 541 लोगों का उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे