तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब, चंडीगढ़ का अतिरिक्त प्रभार मिला

By भाषा | Published: August 27, 2021 06:21 PM2021-08-27T18:21:04+5:302021-08-27T18:21:04+5:30

Tamil Nadu Governor Banwarilal Purohit gets additional charge of Punjab, Chandigarh | तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब, चंडीगढ़ का अतिरिक्त प्रभार मिला

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब, चंडीगढ़ का अतिरिक्त प्रभार मिला

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शुक्रवार को जारी अधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। इससे पहले, वी पी सिंह बदनोर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक थे । बयान के अनुसार, ‘‘ भारत के राष्ट्रपति ने तमिलनाडु के राज्यपाल को पंजाब के राज्यपाल का कार्यभार संभालने के लिये नियुक्त किया है। ’’ इसमें कहा गया है कि अपने कर्तव्यों के अलावा वे (पुरोहित) पदभार संभालने की तिथि से नियमित व्यवस्था होने तक पंजाब के राज्यपाल का काम देखेंगे । बयान के अनुसार, पंजाब के राज्यपाल के दायित्व के अलावा राष्ट्रपति ने पुरोहित को चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tamil Nadu Governor Banwarilal Purohit gets additional charge of Punjab, Chandigarh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे