लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के मुख्य सचिव ने सरकारी अधिकारियों से कहा : मेरी किताबें नहीं खरीदें

By भाषा | Updated: May 11, 2021 19:46 IST

Open in App

चेन्नई, 11 मई तमिलनाडु के मुख्य सचिव वी. ईरैयानबू ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया है कि उनकी किताबें नहीं खरीदें और सरकारी कार्यक्रमों में उनकी किताबें उपहार में नहीं दी जाएं। उन्होंने तमिल भाषा में कई किताबें लिखी हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग को दिए निर्देश का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जब तक वह मुख्य सचिव के पद पर हैं, उनकी लिखी किताबें किसी भी योजना के तहत नहीं खरीदी जानी चाहिए।

शीर्ष अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि किसी भी परिस्थिति में उनकी किताबें नहीं खरीदी जानी चाहिए और ‘दबाव’ में भी नहीं।

उन्होंने कहा कि उनकी किताबों को खरीदे जाने से प्रतीत होगा कि उच्च पद पर रहने के कारण उनकी किताबें खरीदी गईं और इसलिए ऐसा नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उनके नाम और उनके पद का गलत तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जाए।

58 वर्षीय ईरैयानबू ने कई किताबें लिखी हैं जिनमें ‘सिविल सेवा परीक्षा कैसे पास करें’ भी शामिल है।

एम. के. स्टालिन ने सात मई को पहली बार जब मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तो उसके तुरंत बाद 1988 बैच के आईएएस अधिकारी को मुख्य सचिव नियुक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत