लाइव न्यूज़ :

इस राज्य के बीजेपी नेता और प्रवक्ता नहीं लेंगे टीवी डिबेट में हिस्सा, जानिए क्यों? 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2019 16:12 IST

AIADMK ने भी अपने पार्टी के नेताओं को इस बात की चेतावनी दी है कि वो किसी तरह के टीवी कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेंगे और अगर लेते हैं तो पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। 

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव-2019 में मिली हार के बाद कांग्रेस ने टीवी डिबेट में अपने प्रवक्ताओं को नहीं भेजने का फैसला किया था।बीजेपी का कहना है कि टीवी चैनले पर पक्षपात किया जा रहा है।

तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राज्य अध्यक्ष तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने कहा है कि वह राज्य में पार्टी के किसी भी प्रवक्ता को टीवी डिबेट में हिस्सा लेने के लिए नहीं भेजेंगी। उन्होंने सारे प्रवक्ता और नेताओं से कहा है कि वह किसी भी तरह के राजनीतिक टीवी डिबेट में ना जायें। 

राज्य अध्यक्ष तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने कहा है कि टीवी चैनल पक्षपात करते हैं। उन्होंने कहा है कि बीजेपी प्रवक्ता को तमिलनाडु के स्थानीय चैनलों पर एक समान मौका नहीं दिया जा रहा है। 

राज्य अध्यक्ष तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने मंगलवार (2 जुलाई) को इस बात की घोषणा की है।  पत्रकारों ने जब उनसे पूछा, आपके प्रवक्ता किसी टीवी चैनले में क्यों नहीं जा रहे हैं? तो उन्होंने कहा कि अब वो जाएंगे भी नहीं क्यों कि टीवी चैनले पक्षपात कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस बात का फैसला पार्टी के हाईकमानों द्वारा बात करने के बाद लिया गया है। 

हाल ही में AIADMK ने भी अपने पार्टी के नेताओं को इस बात की चेतावनी दी है कि वो किसी तरह के टीवी कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेंगे और अगर लेते हैं तो पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। 

लोकसभा चुनाव-2019 में मिली हार के बाद कांग्रेस ने टीवी डिबेट में अपने प्रवक्ताओं को नहीं भेजने का फैसला किया था। ये फैसला एक महीने के लिए लिया गया था। हालांकि एक महीने पूरे होने के बाद पार्टी ने अगले आदेश तक इस फैसले को आगे बढ़ाने का फैसला किया है यानी टीवी बहस में अभी भी कांग्रेस प्रवक्ता हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

टॅग्स :तमिलनाडुभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया