Tamar Trend: JMM को भारी बढ़त, BJP नंबर 4 पर, हाईकोर्ट की इजाजत से चुनाव लड़ने वाला पूर्व नक्सली नंबर 5 पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 23, 2019 12:16 PM2019-12-23T12:16:08+5:302019-12-23T12:16:08+5:30

इस बार भी यहां मुकाबला अलग है। यहां पर जेएमएम, भाजपा, एनसीपी के गोपाल कृष्ण उर्फ राजा पीटर और निर्दलीय पूर्व नक्सली कुंदन पाहन के बीच मुख्य मुकाबला है।

Tamar Trend: JMM gains a huge lead, BJP at number 4, ex-Naxalite contestant with high court's permission at number 5 | Tamar Trend: JMM को भारी बढ़त, BJP नंबर 4 पर, हाईकोर्ट की इजाजत से चुनाव लड़ने वाला पूर्व नक्सली नंबर 5 पर

हाईकोर्ट ने चुनाव लड़ने की अनुमति दी थी।

Highlightsकुंदन पाहन बकायदा चुनाव लड़ने के लिए हाईकोर्ट गया था। पूर्व नक्सली कुंदन पाहन पर एक समय 15 लाख का इनाम था। 

झारखंड विधानसभा चुनाव में मतगणना जारी है। तमाड़ विधानसभा में सभी की निगाहें लगी है। 2009 में तमाड़ में उपचुनाव हुआ था। तब राज्य के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन चुनाव लड़े थे। उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

तमाड़ में जेएमएम के विकास मुंडा आगे चल रहे हैं। भाजपा का यहां बुरा हाल है। वह चौथे स्थान पर है। निर्दलीय पूर्व नक्सली कुंदन पाहन 5वें स्थान पर है। 2009 के विधानसभा उपचुनाव में गोपाल कृष्ण उर्फ राजा पीटर ने राज्य के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मात दी थी।

इसके बाद सोरेन को इस्तीफा देना पड़ा। इस बार भी यहां मुकाबला अलग है। यहां पर जेएमएम, भाजपा, एनसीपी के गोपाल कृष्ण उर्फ राजा पीटर और निर्दलीय पूर्व नक्सली कुंदन पाहन के बीच मुख्य मुकाबला है। कुंदन पाहन बकायदा चुनाव लड़ने के लिए हाईकोर्ट गया था। जहां हाईकोर्ट ने चुनाव लड़ने की अनुमति दी थी।

आपको बता दें कि निवर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री रमेश मुंडा के पुत्र विकास मुंडा को इस बार नक्सली कुंदन पाहन और गोपाल कृष्ण उर्फ राजा पीटर से चुनौती मिल रही है। रमेश मुंडा की नक्सलियों ने साल 2008 में हत्या कर दी थी। इस हत्या का आरोप कुंदन पर और हत्या कराने का आरोप राजा पीटर पर लगा था। पूर्व नक्सली कुंदन पाहन पर एक समय 15 लाख का इनाम था। 

 

Web Title: Tamar Trend: JMM gains a huge lead, BJP at number 4, ex-Naxalite contestant with high court's permission at number 5

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे