लाइव न्यूज़ :

‘जुगाड़’ नाम से चर्चित वाहनों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई कीजिएः हाईकोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2019 12:56 IST

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति सी हरि शंकर की पीठ ने एक जनहित याचिका पर दिल्ली पुलिस आयुक्त को यह निर्देश दिया। इस याचिका में आरोप लगाया गया कि जोड़तोड़ करके बनाए गए ‘जुगाड़’ वाहन पंजीकरण और बीमे के बिना सड़कों पर चल रहे हैं और इन्हें चलाने वाले ज्यादातर लोगों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होता है।

Open in App
ठळक मुद्देयाचिकाकर्ता ने दावा किया कि ‘जुगाड़’ को मोटर यान अधिनियम के दायरे में लाया गया है।कुमार के वकील राजदीपा बेहुरा ने पीठ से कहा कि या तो ‘जुगाड़’ पर पाबंदी लगाई जाए या इनके नियमन के लिए दिशानिर्देश लाए जाएं।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को पुलिस को निर्देश दिया है कि ‘जुगाड़’ नाम से चर्चित वाहनों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाए। ‘जुगाड़’ को विभिन्न वाहनों के अलग-अलग पुर्जे जोड़कर बनाया जाता है।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति सी हरि शंकर की पीठ ने एक जनहित याचिका पर दिल्ली पुलिस आयुक्त को यह निर्देश दिया। इस याचिका में आरोप लगाया गया कि जोड़तोड़ करके बनाए गए ‘जुगाड़’ वाहन पंजीकरण और बीमे के बिना सड़कों पर चल रहे हैं और इन्हें चलाने वाले ज्यादातर लोगों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होता है।

इस निर्देश के साथ दिल्ली के निवासी शिव कुमार की याचिका का निपटारा किया गया। याचिकाकर्ता ने दावा किया कि ‘जुगाड़’ को मोटर यान अधिनियम के दायरे में लाया गया है लेकिन उनके नियमन के लिए कोई दिशानिर्देश मौजूद नहीं हैं।

कुमार के वकील राजदीपा बेहुरा ने पीठ से कहा कि या तो ‘जुगाड़’ पर पाबंदी लगाई जाए या इनके नियमन के लिए दिशानिर्देश लाए जाएं, जैसा कि ई रिक्शों के मामले में किया गया है। केन्द्र सरकार के वकील रवि प्रकाश और परिवहन मंत्रालय की ओर से पेश फरमान अली मागरे ने अदालत को बताया कि वह उच्चतम न्यायालय के मई 2013 के उस निर्देश का अनुपालन कर रहा है जिसमें यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि ‘जुगाड़’ को कानून की जरूरतों का पालन किये बिना चलने की अनुमति नहीं दी जाए। 

टॅग्स :हाई कोर्टदिल्लीमोटर व्हीकल अधिनियम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह