लाइव न्यूज़ :

जल्दी से अपना पैसा निकाल लीजिए, जल्द बंद होने वाला है ये बैंक, समेटेगा कारोबार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2019 12:44 IST

रिजर्व बैंक ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को स्वेच्छा से परिसमाप्त करने के आवेदन पर बंबई उच्च न्यायालय ने 18 सितंबर 2019 को आदेश जारी कर दिया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देउच्च न्यायालय ने डेलॉइट ताउचे तोमस्तु इंडिया एलएलपी के वरिष्ठ निदेशक विजयकुमार वी. अय्यर को इसके लिए परिसमापक नियुक्त किया है।इस साल जुलाई की शुरुआत में आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक ने अपना कारोबार समेटने की घोषणा की थी।

आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक अपना कारोबार समेटने जा रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया कि कंपनी के स्वेच्छा से अपना कारोबार समेटने का आवेदन करने के बाद उसके परिसमापन को मंजूरी दे दी गयी है।

रिजर्व बैंक ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को स्वेच्छा से परिसमाप्त करने के आवेदन पर बंबई उच्च न्यायालय ने 18 सितंबर 2019 को आदेश जारी कर दिया है।’’ रिजर्व बैंक ने कहा कि बंबई उच्च न्यायालय ने डेलॉइट ताउचे तोमस्तु इंडिया एलएलपी के वरिष्ठ निदेशक विजयकुमार वी. अय्यर को इसके लिए परिसमापक नियुक्त किया है।

इस साल जुलाई की शुरुआत में आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक ने अपना कारोबार समेटने की घोषणा की थी। कंपनी ने इसके पीछे अहम वजह ‘अप्रत्याशित घटनाक्रम’ के चलते कारोबार का ‘अव्यवहारिक’ होना बतायी थी। भुगतान बैंकिंग बाजार में अब तक चार कंपनियां बोरिया बिस्तर समेट चुकी हैं।

टेक महिंद्रा, चोलामंडलम इंवेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी और दिलीप सांघवी , आईडीएफसी बैंक लिमिटेड और टेलीनॉर फाइनेंशियल सर्विसेस के गठबंधन में बना भुगतान बैंक बाजार छोड़ने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। फरवरी 2018 में कारोबार शुरू करने वाली आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक ऐसा करने वाली चौथी इकाई है। 

टॅग्स :मोदी सरकारभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)आईडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया