लाइव न्यूज़ :

रेल में यात्रा कीजिए, ऑन डिमांड फिल्म और वीडियो देखिए, निशुल्क मजा लीजिए हर लाइव मैच का

By भाषा | Updated: January 14, 2020 20:33 IST

रेलवे के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम रेलटेल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने जी एंटरटेनमेंट की सहायक मेसर्स मार्गो नेटवर्क को ट्रेनों और स्टेशनों पर कंटेंट ऑन डिमांड (सीओडी) उपलब्ध कराने के लिये डिजिटल मनोरंजक सेवा प्रदाता (डीईएसपी) के तौर पर चुना है।

Open in App
ठळक मुद्देअगले दो वर्षों में सीओडी भारतीय रेलवे की सभी प्रीमियम/एक्सप्रेस/मेल ट्रेनों के साथ ही उपनगरीय ट्रेनों में उपलब्ध होगा। सीओडी ई-कॉमर्स या एम–कॉमर्स एवं यात्रा बुकिंग (बस, कैब, ट्रैन) इत्यादि की सुविधा भी देगा।

रेलवे के यात्रियों के लिये 2022 से रेल का सफर और मनोरंजक होने जा रहा है। उन्हें यात्रा के दौरान फिल्में, शो, शैक्षिक कार्यक्रम, वीडियो देखने की सुविधा निशुल्क और सशुल्क निर्बाध रूप से देखने की सेवा प्रदान की जाएगी।

रेलवे के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम रेलटेल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने जी एंटरटेनमेंट की सहायक मेसर्स मार्गो नेटवर्क को ट्रेनों और स्टेशनों पर कंटेंट ऑन डिमांड (सीओडी) उपलब्ध कराने के लिये डिजिटल मनोरंजक सेवा प्रदाता (डीईएसपी) के तौर पर चुना है। रेलटेल ने एक बयान में कहा, “अगले दो वर्षों में सीओडी भारतीय रेलवे की सभी प्रीमियम/एक्सप्रेस/मेल ट्रेनों के साथ ही उपनगरीय ट्रेनों में उपलब्ध होगा।

इसमें फिल्में, शो, शैक्षणिक कार्यक्रम जैसी सामग्री निशुल्क और सशुल्क दोनों ही रूपों में 10 वर्ष की अनुबंध अवधि के लिये उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें क्रियान्वयन के पहले दो साल शामिल हैं।” इस परियोजना के तहत रेलटेल रेलगाड़ियों में पहले से स्थापित मीडिया सर्वरों के माध्यम से चलती ट्रेनों में विभिन्न प्री लोडेड बहुभाषी सामग्री (सिनेमा, संगीत वीडियो, सामान्य मनोरंजन, जीवन शैली) आदि उपलब्‍ध कराएगा।

सीओडी ई-कॉमर्स या एम–कॉमर्स एवं यात्रा बुकिंग (बस, कैब, ट्रैन) इत्यादि की सुविधा भी देगा और इसके साथ ही डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में अन्य नवोन्मेषी समाधान भी इस पर उपलब्ध होंगे। सीओडी के साथ, यात्री चलती ट्रेनों में अस्थिर मोबाइल नेटवर्क के बावजूद अपनी यात्रा के दौरान निर्बाध मुफ्त सदस्यता आधारित मनोरंजन सेवा का आनंद ले सकेंगे। यात्री निजी उपकरणों पर उच्च गुणवत्ता वाले बफर मुक्त स्ट्रीमिंग का भी मजा ले सकेंगे। 

टॅग्स :भारतीय रेलपीयूष गोयलमोदी सरकारनरेंद्र मोदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन