लाइव न्यूज़ :

ताजमहल फिर दीदार के लिए तैयार, एक बार में 650 से अधिक पर्यटक एकत्रित नहीं हो पाएंगे

By भाषा | Updated: June 15, 2021 20:11 IST

Open in App

आगरा, 15 जून महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप की वजह से बंद किया गया विश्व प्रसिद्ध ताजमहल बुधवार से फिर दीदार के लिए तैयार है, लेकिन कोविड रोधी नियमों के चलते इसमें एक बार में 650 से अधिक पर्यटक एकत्र नहीं हो पाएंगे।

जिलाधिकारी पी एन सिंह ने आदेश जारी कर कहा है कि कोविड-19 के मामलों में कमी आने के बाद 16 जून से खुलने जा रहे ताजमहल में एक बार में 650 से अधिक पर्यटकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि आगरा में ताजमहल के साथ ही आगरा किला, सिकंदरा सहित सभी स्मारक कल से खुलने जा रहे हैं।

महामारी की दूसरी लहर के चलते आगरा में 16 अप्रैल को ताजमहल सहित सभी स्मारक पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए थे। अब महामारी के मामले लगातार कम हो रहे हैं।

ताजमहल सहित अन्य स्मारकों को बुधवार से खोले जाने के निर्णय से दो माह से निराशा में डूबे पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों में उम्मीद का संचार हुआ है।

मंगलवार को ताजमहल सहित अन्य सभी स्मारकों को रोगाणुमुक्त किया गया। ताजमहल के पूर्वी द्वार पर दुकानदार भी सैलानियों के स्वागत के लिए तैयारियां करते नजर आए।

पर्यटकों को अभी सीमित संख्या में ही स्मारकों में प्रवेश दिया जाएगा। टिकट विंडो बंद रहेंगी और टिकट ऑनलाइन बुक होगी। इसके साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क, शारीरिक दूरी जैसे नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।

अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. बसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि ताजमहल समेत सभी स्मारकों को रोगाणु मुक्त किया गया है और स्मारकों में गृह व स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का अनुपालन किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा