लाइव न्यूज़ :

सुषमा स्वराज का पालन-पोषण मां की मृत्यु के बाद नाना-नानी ने किया थाः विज

By भाषा | Updated: August 7, 2019 13:08 IST

अंबाला छावनी स्थित स्वराज के घर में काम करने वाली गौरी ने कहा, ‘‘ वह बहुत अच्छी थीं। कुछ महीने पहले यहां आई थीं। जब उन्हें पता चला कि मेरी दो बेटियां हैं, तो उन्होंने कहा कि दोनों को अच्छी शिक्षा दो और कोई भी जरूरत हो तो बताना। हम उन्हें ‘बुआजी’ कहते थे। मैं उनके निधन से दुखी हूं।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट किया, ‘‘स्वराज के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। यह मेरे लिए निजी क्षति है।पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर हरियाणा सरकार ने दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री एवं अंबाला छावनी विधानसभा सीट से विधायक अनिल विज ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विरल गुणों वाला व्यक्तित्व करार दिया। उन्होंने याद किया कि स्वराज मात्र 25 साल की उम्र में पहली बार विधायक चुनी गई थीं और वह राज्य की शिक्षा मंत्री बनीं।

विज ने कहा,‘‘ वर्ष 1977 में पहले सोम प्रकाश चोपड़ा को टिकट दिया गया था जो आपातकाल के दौरान जेल में थे, लेकिन किन्हीं कारणों से वह चुनावी मैदान में नहीं उतरे और टिकट सुषमाजी को दिया गया। वह चुनाव जीतीं और जनता पार्टी की सरकार बनी।’’ विज ने बताया कि 1990 में स्वराज राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुईं और तब से वह अंबाला छावनी सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्वराज का पालन-पोषण उनकी मां की मृत्यु के बाद नाना-नानी ने किया था। 

अंबाला छावनी स्थित स्वराज के घर में काम करने वाली गौरी ने कहा, ‘‘ वह बहुत अच्छी थीं। कुछ महीने पहले यहां आई थीं। जब उन्हें पता चला कि मेरी दो बेटियां हैं, तो उन्होंने कहा कि दोनों को अच्छी शिक्षा दो और कोई भी जरूरत हो तो बताना। हम उन्हें ‘बुआजी’ कहते थे। मैं उनके निधन से दुखी हूं। साथ ही मुझे गर्व है कि वह इस ऊंचाई तक पहुंची, जो लाखों लोगों के लिए आदर्श है।’’ स्वराज परिवार के घर के नजदीक रहने वाले बुजुर्ग श्याम बिहारी ने कहा कि वह बचपन से ही बहस में हिस्सा लेने में रुचि रखती थीं। 

उन्होंने कहा, ‘‘6वीं कक्षा में ही स्वराज का रुझान राजनीति की ओर से दिखा और बाद में उन्हें पता चला कि उनका लक्ष्य क्या है। वह बहुत ही स्नेहमयी, ख्याल रखने वाली और दूसरों की मदद करने वाली थीं। वह हर जरूरतमंद की मदद करती थीं, चाहे वह उनका समर्थक हो या विरोधी पार्टी का हो।’’ 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट किया, ‘‘स्वराज के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। यह मेरे लिए निजी क्षति है। उनके योगदान को हरियाणा और भारत कभी नहीं भूलेगा। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के सदस्यों के साथ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’’ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि स्वराज का निधन उनके लिए निजी क्षति है। वह दुर्लभ गुणों वाली महिला थीं जो हमेशा मदद के लिए तैयार रहती है। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर हरियाणा सरकार ने दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। वहीं, स्वराज के आकस्मिक निधन से हरियाणा के लोग स्तब्ध हैं। 

अंबाला छावनी, जहां स्वराज का बचपन गुजरा था, वहां लोग उनकी स्नेहमयी और सभी का ध्यान रखने वाली छवि को याद कर रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से बुधवार को जारी आदेश में बताया गया कि राज्य सरकार ने महान हस्ती सुषमा स्वराज के सम्मान में दो दिनों का राजकीय शोक घोषित करने का फैसला किया है। इसके तहत बुधवार और गुरुवार को सरकारी इमारतों पर फहरा रहे राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।

स्वराज के निधन के बाद गुजरात सरकार, भाजपा ने रद्द किए कार्यक्रम

गुजरात सरकार और सत्तारूढ़ भाजपा ने पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन के मद्देनजर बुधवार को निर्धारित अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। राज्य सरकार मुख्यमंत्री के रूप में विजय रूपाणी के तीन साल का कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर गांधीनगर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने वाली थी।

हालांकि, सरकार ने एक विज्ञप्ति में बताया कि सुषमा स्वराज के निधन के बाद कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। पार्टी ने एक विज्ञप्ति में बताया है कि राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा ने बुधवार को सदस्यता अभियान सहित अपने विभिन्न कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया । नयी दिल्ली में मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने के कारण सुषमा स्वराज का निधन हो गया था। वह 67 वर्ष की थीं।

टॅग्स :सुषमा स्वराजहरियाणादिल्लीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया