लाइव न्यूज़ :

RJD के विधान पार्षदों को सदन से दो दिन तक के लिए किया सस्पेंड, राबड़ी देवी धरने पर बैठीं 

By एस पी सिन्हा | Updated: November 28, 2018 18:06 IST

विधान परिषद में हुए हंगामे के दौरान उप सभापति हारून रशिद ने 5 सदस्यों को 2 दिन के लिए निलंबित कर दिया। इसके बाद विधान परिषद में पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी के नेतृत्व में सभी धरने पर बैठ गये। 

Open in App

बिहार विधानपरिषद की कार्यवाही बुधवार (28 नवंबर) तीसरे दिन हंगामा करने के आरोप में राजद के पांच विधान पार्षदों(एमएलसी) को सदन की कार्यवाही में भाग लेने से दो दिन तक के लिए निलंबित कर दिए गए हैं। विधान परिषद में हुए हंगामे के दौरान उप सभापति हारून रशिद ने 5 सदस्यों को 2 दिन के लिए निलंबित कर दिया। इसके बाद विधान परिषद में पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी के नेतृत्व में सभी धरने पर बैठ गये। 

इस बीच सदन की कार्यवाही के दौरान राबड़ी देवी वेल में धरने पर बैठ गईं और उनकी ही पार्टी राजद के कई सदस्य भी वेल में घुस गए। राबड़ी देवी के साथ राधाचरण सेठ, सुबोध राय, दिलीप राय, कमरे आलम, खुर्शीद मोहसिन भी हंगाम कर रहे थे, इस दौरान सभी को सदन से निलंबित कर दिया गया।

हंगामे के बीच कांग्रेस के प्रेमचंद मिश्रा समेत रामचंद्र पूर्वे, सुबोध कुमार, दिलीप राय, कमर आलम और खुर्शीद मोहसिन भी राबड़ी देवी के साथ धरना पर बैठे हैं। सदन से राधाचरण सेठ, सुबोध राय, दिलीप राय, कमरे आलम, खुर्शीद मोहसिन को दो दिन के लिए निलंबित किया गया है। 

ये सभी राजद के सदस्य हैं। विधान परिषद के सभापति ने परिषद की अवमानना के खिलाफ ये कार्रवाई की। इससे पहले आज विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया। विपक्ष ने कानून-व्यवस्था को लेकर वेल में आकर हंगामा किया। राबड़ी देवी की मांग है कि जब तक हमारी बात कोई नहीं सुनता है। हम सदन नहीं चलने देंगे।

 उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार अपनी मनमानी कर रही है। राबड़ी देवी अपने एमएलसी को बहाल करने की मांग पर भी अड़ी हुई हैं।

टॅग्स :राबड़ी देवीबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत