लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता के संदिग्ध हत्यारों की पहचान हो गयी है, वे शीघ्र पकड़े जायेंगे : केरल पुलिस

By भाषा | Updated: December 23, 2021 18:27 IST

Open in App

अलप्पुझा (केरल), 23 दिसंबर केरल पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि यहां भाजपा नेता रंजीत श्रीनिवास की हत्या में जिन 12 लोगों के प्रत्यक्ष रूप से शामिल होने का संदेह है, उन सभी की पहचान कर ली गयी है लेकिन वे राज्य से भाग गये हैं।

उसने यह भी कहा कि एसडीपीआई के प्रदेश सचिव के एस शान के हत्यारों की सहायता करने के आरोप में एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) विजय सखारे ने यहां संवाददाताओं को बताया कि भाजपा नेता की हत्या से जुड़े फरार संदिग्धों का पता लगाने के लिए विशेष पुलिस दल बनाये गये हैं तथा जांच का विस्तार राज्य की सीमा के परे कर दिया गया है।

श्रीनिवास एवं शान की हत्या के मामलों की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) के अगुवा इन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने हालांकि यह भी कहा कि दल को दोनों ही मामलों की साजिश से जुड़ी प्रासंगिक जानकारी मिली है लेकिन वह इसका खुलासा नहीं कर सकते , क्योंकि इससे जांच बुरी तरह प्रभावित होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ श्रीनिवास की हत्या में प्रत्यक्ष रूप से शामिल सभी 12 आरोपियों की पहचान कर ली गयी है लेकिन उनमें से एक भी अब राज्य में नहीं है। उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि यह तो तय है कि हत्यारों को छिपने के लिए बाहरी सहयोग मिला है और पुलिस जांच कर रही है।

पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के घरों की बार बार पुलिस तलाशी के एसपीडीआई के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आरेापियों के संदिग्ध ठिकानों पर छापे जारी रहेंगे क्योंकि अपराधियों को पकड़ना महत्वपूर्ण है।

सखारे ने कहा, ‘‘ हमें यह भी देखना है कि कानून व्यवस्था भंग न हो। उसके लिए छापे महत्वूपर्ण हैं। ’’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक एंबुलेंस जब्त की है और उसका शीघ्र ही वैज्ञानिक एवं फॉरेंसिक परीक्षण किया जाएगा। उनके अनुसार, संदेह है कि शान हत्याकांड में शामिल अपराधियों ने इस एंबुलेंस का इस्तेमाल किया।

एसडीपीआई के प्रदेश सचिव शान की शनिवार रात को एक गिरोह ने हत्या कर दी थी। तब वह घर लौट रहे थे। भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश सचिव श्रीनिवास को रविवार की सुबह कुछ हमलावरों ने उनके परिवार वालों के सामने ही मार डाला था।

पुलिस के अनुसार, श्रीनिवास की हत्या के सिलसिले में अब तक एसडीपीआई के पांच समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है तथा शान की हत्या के मामले में तीन व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गयी है।

इस बीच, पुलिस ने सोशल मीडिया के मार्फत भड़काऊ संदेश फैलाने को लेकर पिछले पांच दिनों में 30 मामले दर्ज किये हैं । इन भड़काऊ संदेश से सांप्रदायिक नफरत फैलती है।

यहां जारी एक सरकारी बयान के अनुसार कोल्लम जिले में दर्ज मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। सबसे अधिक मामले एर्नाकुलम में दर्ज किये गये हैं तथा अन्य मामले तिरुवनंतपुरम, अलप्पुझा, कोझिकोड, पलक्कड़, कोट्टायम, कोझिकोड, त्रिचूर एवं कसारगोड़ जिलों में दर्ज किये गए हैं।

पुलिस महानिदेशक अनिल कांत ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसे संदेश फैलाना अपराध है जिससे सामाजिक घृणा एवं वैमनस्य फैले। उन्होंने कहा कि पुलिस ने ऐसे संदेशों की निगरानी शुरू की है तथा उन्होंने जिला पुलिस प्रमुखों को गिरफ्तारी के बाद ऐसे अपराधियों के विरूद्ध जांच करने एवं कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा