लाइव न्यूज़ :

सुषमा स्वराज और निर्मला सीतारमण की ये तस्वीरें हुई थीं वायरल, पीएम मोदी ने लिया क्रेडिट

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 4, 2018 10:00 IST

शुक्रवार को कर्नाटक महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने कैबिनेट में महिलाओं को महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो दिए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 04 मईः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण की विश्व नेताओं के साथ वायरल तस्वीरों पर प्रतिक्रिया दी है। शुक्रवार को कर्नाटक महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने कैबिनेट में महिलाओं को महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो दिए हैं। उन्होंने कहा, 'आज देश महिला विकास से आगे महिला के नेतृत्व में विकास की बात कर रहे हैं। जब देश के विकास के लिए हमारा ऐसा मंत्री है तो हमारी पार्टी भी इसी मंत्र में विश्वास रखती है। हमारे लिए वीमेन फर्स्ट है। कैबिनेट में सक्षम महिलाओं को महत्वपूर्ण पोर्टफोलियों दिए गए हैं।'  (कर्नाटक विधानसभा चुनाव से जुड़ी सभी खबरों के लिए यहां क्लिक कीजिए)

गौरतलब है कि पिछले दिनों विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की दो तस्वीरें वायरल हो रही थी। जिसमें सभी पुरुष समकक्षों के बीच ये दो भारतीय महिलाएं भारत का प्रतिनिधित्व कर रही थी। सुषमा स्वराज और निर्मला सीतारमण हाल ही में शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) की मीटिंग में हिस्सा लेने बीजिंग गई थी। इस बैठक में चीन, भारत, रूस, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, तजाकिस्तान और पाकिस्तान के विदेश मंत्री और रक्षामंत्री शरीक हुए थे। इससे पहले केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी दोनों तस्वीरें ट्वीट करके इन दोनों नेताओं को बधाई दी थी।

कर्नाटक की बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को नमो ऐप के जरिए संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि हमने  प्रधानमंत्री वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना इत्यादि योजनाओं को शुरू किया है जिससे महिलाओं की जिंदगी में सुधार हुआ है। उन्होंने सभी महिलाओं को घर से पोलिंग बूथ तक निकलने की अपील की। यहां पढ़ें पीएम मोदी का पूरा संबोधनः- पीएम मोदी ने Namo App से की कर्नाटक महिला मोर्चा से चर्चा, बोले- महिलाओं के नेतृत्व में हो विकास

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसुषमा स्वराजनिर्मला सीतारमणकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है