लाइव न्यूज़ :

सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, कहा- 'वंशवाद न क्रिकेट में चल पाया, न राजनीति में ज्यादा टिक पायेगा'

By एस पी सिन्हा | Updated: June 10, 2019 19:37 IST

इससे पहले प्रधानमंत्री की पहल पर भारत से हज यात्रा पर जाने वालों का कोटा बढ़ाकर दो लाख किया गया. सरकार ने पांच करोड़ अल्पसंख्यक छात्रों को स्कालरशिप देने का फैसला किया.

Open in App

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने आज ट्वीट कर राजद नेता तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर उनपर तंज कसते हुए कहा कि महागठबंधन में जो बडे़ भाई बन कर लोकसभा चुनाव में सीटें बांट रहे थे और प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री पर रोज अमर्यादित टिप्पणी कर रहे थे, उनकी पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई. जो विफल क्रिकेटर रहे, वे वंशवादी राजनीति की पिच पर खेलते हुए खुद को स्टार बल्लेबाज समझ रहे थे, लेकिन बिहार की महान जनता ने उन्हें जीरो पर आउट कर दिया. वंशवाद न क्रिकेट में चल पाया, न राजनीति में ज्यादा टिक पायेगा.

सुशील मोदी ने अपने अगले ट्वीत में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव की ऐतिहासिक जुमा मस्जिद के पुनर्निर्माण में भारतीय सहयोग की पेशकश की और आतंकी हमले का निशाना बने कोलंबो के सेंट ऐंथनी चर्च जाकर श्रद्धांजलि दी. 

इससे पहले प्रधानमंत्री की पहल पर भारत से हज यात्रा पर जाने वालों का कोटा बढ़ाकर दो लाख किया गया. सरकार ने पांच करोड़ अल्पसंख्यक छात्रों को स्कालरशिप देने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली केद्र सरकार सबका विश्वास जीतने में लगी है, जबकि राहुल गांधी भाजपा पर विद्वेष फैलाने के अनर्गल आरोप लगाकर खुद को हास्यास्पद बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं. 

टॅग्स :बिहारसुशील कुमार मोदीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे