लाइव न्यूज़ :

सुशील मोदी ने बिहार में NPR के लिए तारीखों की घोषणा की, जदयू के मंत्री ने जताई नाराजगी 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2020 08:54 IST

एनआरसी पर विरोध कर रही जदयू ने एनपीआर को लेकर सुशील मोदी के बयान पर विरोद नहीं  किया है। लेकिन, बिहार के मंत्री व जदयू के नेता श्याम रजक ने सुशील कुमार मोदी के बयान पर नाराजगी जाहिर की है।

Open in App
ठळक मुद्देश्याम रजक ने सवाल पूछने के अंदाज में कहा कि यह फैसला किस कैबिनेट की बैठक में लिया गया?जदयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने कहा था कि पार्टी प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक राष्ट्रव्यापी NRC के खिलाफ हैं। 

बिहार के उपमुख्य मंत्री सुशील कुमार मोदी ने नैशनल पॉपुलेशन रजिस्टर बनाने के प्रक्रिया को प्रारंभ करने के लिए संभावित तारीखों की घोषणा कर दी है। डिप्टी सीएम की मानें तो बिहार में 15 मई से 28 मई तक एनपीआर बनाने की प्रक्रिया राज्य भर में चलाया जाएगा।

हालांकि, एनआरसी पर विरोध कर रही जदयू ने एनपीआर को लेकर सुशील मोदी के बयान पर विरोद नहीं  किया है। लेकिन, बिहार के मंत्री व जदयू के नेता श्याम रजक ने सुशील कुमार मोदी के बयान पर नाराजगी जाहिर की है।

उन्होंने सवाल पूछने के अंदाज में कहा कि यह फैसला किस कैबिनेट की बैठक में लिया गया?  इसके साथ ही श्याम रजक ने कहा कि ऐसी घोषणा तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को करनी चाहिए, लेकिन सुशील मोदी जी ने कैसे ये घोषणा की, मेरी समझ से बाहर है।

वहीं, बिहार के सत्तारूढ़ गठबंधन में भाजपा के साथी जेडी-यू ने कहा कि चूंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया था कि देश भर में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लागू करने का कोई प्रस्ताव नहीं है, इसलिए एनपीआर प्रक्रिया को आगे बढ़ने में कोई समस्या नहीं है।

पिछले महीने के मध्य में, नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और प्रस्तावित देशव्यापी NRC के खिलाफ विरोध कर रहे जदयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने कहा था कि पार्टी प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक राष्ट्रव्यापी NRC के खिलाफ हैं। 

बता दें कि राष्ट्रीय प्रवक्ता के सी त्यागी ने "एनआरसी" के फैसले के विरोध में पार्टी के होने की बात कहकर इस बात की पुष्टी की थीं। इस तरह जदयू एनआरसी के खिलाफ खुलकर सामने आने वाले पहले भाजपा सहयोगी बन गए थे। 

टॅग्स :एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)बिहारसुशील कुमार मोदीनीतीश कुमारनरेंद्र मोदीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन