Audio शेयर कर Sushil Modi ने Lalu Yadav पर लगाया गम्भीर आरोप, फ़ोन नम्बर किया पब्लिक

By गुणातीत ओझा | Published: November 25, 2020 01:02 PM2020-11-25T13:02:18+5:302020-11-25T13:10:58+5:30

भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कई ट्वीट करते हुए कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) बिहार में नीतीश कुमार सरकार (Nitish Government) को गिराने की कोशिश कर रहे हैं।

sushil kumar modi said lalu prasad yadav making calls to nda mla from jail | Audio शेयर कर Sushil Modi ने Lalu Yadav पर लगाया गम्भीर आरोप, फ़ोन नम्बर किया पब्लिक

लालू प्रसाद यादव पर सुशील मोदी ने लगाया एनडीए विधायकों को जेल कॉल करने का आरोप।

Highlightsसुशील कुमार मोदी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।उन्होंने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव बिहार में नीतीश कुमार सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे।

पटना। भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कई ट्वीट करते हुए कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) बिहार में नीतीश कुमार सरकार (Nitish Government) को गिराने की कोशिश कर रहे हैं। इसके तहत एनडीए विधायकों को दल बदलने के लिए मजबूर करने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिए यह सनसनीखेज आरोप लगाया और एक मोबाइल नंबर शेयर करते हुए दावा किया कि चारा घोटाले में सजा काट रहे होने के बावजूद लालू यादव इस नंबर से बात कर सकते हैं।

मोदी ने ट्वीट किया, "लालू राजग विधायकों को रांची से टेलीफोन कॉल कर रहे हैं और मंत्री पद का वादा कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "मैंने जब फोन किया तो सीधे लालू प्रसाद ने फोन उठाया। मैंने कहा कि जेल से इस प्रकार के गंदे खेल मत खेलिए, आपको सफलता नहीं मिलेगी।"

अब यह समझिए कि सुशील मोदी द्वारा लगाया गया आरोप क्यों गंभीर है और अगर यह सच हुआ तो क्या है सकता है? दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम को देखा जाए तो एनडीए को 125 सीटें मिली हैं, जबकि महागठबंधन के पास 110 सीट है। ऐसे में महागठबंधन को सरकार बनाने के लिए मजह 12 सीट की जरूरत है। इस परिस्थिति में अगर सुशील मोदी का आरोप सही निकला और एनडीए विधायकों में टूट हुई तो सरकार गठन के बाद भी परिणाम पलट सकता है और महागठबंधन सरकार बना सकती है।

इससे पहले भी सुशील मोदी लालू यादव पर जेल में रहते हुए जेल के नियम का उल्लंघन करने का आरोप लगा चुके है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे हैं। तबीयत खराब होने की वजह से पहले उन्हें रिम्स के पेइंग वार्ड में रखा गया था। कोरोना के खतरे को देखते हुए उन्हें रिम्स डायरेक्टर के बंगले में शिफ्ट कर दिया गया है।
 

Web Title: sushil kumar modi said lalu prasad yadav making calls to nda mla from jail

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे