लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह सुसाइड केसः चिराग पासवान ने उद्धव ठाकरे से की बात, कहा-होनी चाहिए CBI जांच

By स्वाति सिंह | Updated: July 28, 2020 21:29 IST

चिराग ने आगे कहा,'' मैं किसी जांच एजेंसी पर सवाल नहीं उठा रहा लेकिन एक फैन के तौर पर मैं चाहता हूं कि निष्पक्ष जांच हो और किसी भी सबूत के साथ छेड़छाड़ न हो। जो भी सच्चाई हो सामने आए। मैं जानता हूं सुशांत ऐसा कदम नहीं उठा सकते हैं।''

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग उठती रही है।

पटना: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग उठती रही है। वहीं दूसरी ओर मंगलवार को सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना के राजीवनगर के थाने ने अभिनेत्री और सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। रिया पर प्यार में सुशांत को फंसाकर उसके पैसे निकालने और आत्महत्या के लिए उकासने का आरोप लगाया है। ऐसे में अब लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चिराग पासवान ने भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की है।

उन्होंने कहा, 'मैंने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री जी को सीबीआई जाँच करवाने से आदेश देने को कहा। जिस पर उन्होंने विश्वास दिलाया की मुंबई पुलिस गम्भीरता से काम कर रही है और जब कभी भी यह महसूस होगा की CBI जाँच की ज़रूरत है वह खुद ही जाँच के आदेश दे देंगे।' चिराग ने आगे कहा कि कल महाराष्ट्र मुख्यमंत्री से स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपुत के जाँच के विषय पर बात की। मुख्यमंत्री जी ने बताया की जाँच में जितने भी नामों की चर्चा हो रही है मुंबई पुलिस सबको बुला कर पूछताछ कर रही है दोषी पाए जाने पर किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा 

मैं चाहता हूं कि निष्पक्ष जांच हो: चिराग

चिराग ने आगे कहा,'' मैं किसी जांच एजेंसी पर सवाल नहीं उठा रहा लेकिन एक फैन के तौर पर मैं चाहता हूं कि निष्पक्ष जांच हो और किसी भी सबूत के साथ छेड़छाड़ न हो। जो भी सच्चाई हो सामने आए। मैं जानता हूं सुशांत ऐसा कदम नहीं उठा सकते हैं।'' चिराग ने कहा,'' आज भी कई ऐसे युवा बिहारी हैं जो दूसरे प्रदेश में रहते हैं। मैं शुरू से चाहता था कि बिहार पुलिस इस मामले में स्वत: संज्ञान ले। जब इतने बड़े नाम को लेकर बिहार सरकार जागरुक नहीं होती तो मुझे लगता है कोई आम आदमी अगर किसी दूसरे प्रदेश में हो और किसी मुसिबत में आ जाए तो आप कैसे विश्वास जीतेंगे।''

वहीं, नेपोटीज्म को लेकर चिराग ने कहा कि मैं खुद उससे आता हूं तो मैं उसपर क्या कहूं लेकिन मेरा जितना अनुभव फिल्मी दुनिया में रहा मैंने नेपोटिजम नहीं देखा। नेपोटिजम से ज्यादा ग्रुपिजम है जो बाहर से आए लोगों को नहीं आने देना चाहती।'' 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतचिराग पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान ने किया खुलासा, कहा-गठबंधन में बन चुकी है सहमति 

भारत‘नीतीश मॉडल’ बनाम ‘सम्राट मॉडल’?, एनडीए सहयोगी दल ने कहा-बिहार में केवल नीतीश कुमार, अगला मुख्यमंत्री कौन?

भारतबिहार में विपक्ष में असंतोष और बड़ी टूट की ओर अग्रसर, चिराग पासवान ने कहा- बंगाल और तमिलनाडु में दिखेगा बदलाव और असम में फिर से NDA सरकार, वीडियो

भारतमिशन बिहार पर बीजेपी?, नीतीश कुमार का “दिल्ली प्लान” तैयार, 10 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं जदयू प्रमुख?, 19 साल से मुख्यमंत्री?

भारतजल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया