लाइव न्यूज़ :

सुशांत के हाथ की रेखाएं कहती हैं कि वह मानसिक तनाव में था, लेकिन उसकी जिंदगी अभी बाकी थी!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: August 6, 2020 18:40 IST

14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके फ्लैट से मिला था. अभी तक इस मामले की जांच महाराष्ट्र और बिहार, दो राज्यों की पुलिस अलग-अलग कर रही थी, लेकिन अब केंद्र सरकार ने बिहार सरकार की सिफारिश स्वीकार कर ली है, लिहाजा अब मामले की जांच सीबीआई करेगी.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार पुलिस सुशांत के पिता केके सिंह की ओर से पटना के राजीव नगर थाने में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर की जांच के लिए मुंबई पहुंची थी.मौत के कारणों की जांच को लेकर, इस दौरान दोनों राज्यों की पुलिस के बीच टकराव भी सामने आया.मुंबई में जांच करने पहुंची बिहार पुलिस का कहना है कि एफआईआर उनके यहां दर्ज हुई है, इसलिए उन्हें पूरा अधिकार है कि वे जांच करें.

जयपुरः यदि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की मौत नहीं हो जाती तो उसके हाथ की रेखाएं कहती हैं कि वह मानसिक तनाव में जरूर था, लेकिन उसकी जिंदगी अभी बाकी थी.

14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके फ्लैट से मिला था. अभी तक इस मामले की जांच महाराष्ट्र और बिहार, दो राज्यों की पुलिस अलग-अलग कर रही थी, लेकिन अब केंद्र सरकार ने बिहार सरकार की सिफारिश स्वीकार कर ली है, लिहाजा अब मामले की जांच सीबीआई करेगी.

जहां, मुंबई पुलिस एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच कर रही है और उसने सुशांत से जुड़े पचास से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए हैं, वहीं दूसरी ओर बिहार पुलिस सुशांत के पिता केके सिंह की ओर से पटना के राजीव नगर थाने में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर की जांच के लिए मुंबई पहुंची थी.

दौरान दोनों राज्यों की पुलिस के बीच टकराव भी सामने आया

इस मौत के कारणों की जांच को लेकर, इस दौरान दोनों राज्यों की पुलिस के बीच टकराव भी सामने आया. जहां, मुंबई पुलिस का कहना है कि घटना मुंबई की है, इसलिए जांच का काम भी मुंबई पुलिस का ही है, वहीं मुंबई में जांच करने पहुंची बिहार पुलिस का कहना है कि एफआईआर उनके यहां दर्ज हुई है, इसलिए उन्हें पूरा अधिकार है कि वे जांच करें.

उल्लेखनीय है कि सुशांत के पिता कृष्ण कुमार सिंह ने 25 जुलाई 2020 को पटना के राजीव नगर थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई जिसमें एक्ट्रेस और स्वयं को सुशांत की गर्लफ्रेंड बताने वालीं रिया चक्रवर्ती के विरुद्ध पैसा ऐंठने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था.

महाराष्ट्र और बिहार पुलिस में मतभेद के बीच केंद्र ने बिहार सरकार की सिफारिश स्वीकार कर ली

महाराष्ट्र और बिहार पुलिस में मतभेद के बीच केंद्र ने बिहार सरकार की सिफारिश स्वीकार कर ली है, इसलिए अब मामले की जांच सीबीआई करेगी. सुशांत के हाथ की रेखाओं पर नजर डालें तो उनकी जीवन रेखा अच्छी थी, मतलब उनकी जिंदगी बाकी थी, इसलिए यदि उनका वह खराब समय निकल जाता तो वे आज जिंदा होते.

उनकी मस्तिष्क रेखा बीच में टूटी हुई थी, लिहाजा उनका कुछ समय बड़े मानसिक तनाव से गुजरना था, वह समय निकल जाता तो वे फिर से सही स्थिति में आ जाते. यही नहीं, उनकी हृदय रेखा भी मस्तिष्क रेखा की ओर झूकी हुई थी, मतलब उनका दिल, दिमाग के प्रभाव में था.

कुंडली पर नजर डालें तो उनके लग्न में राहु है जबकि कुंडली में आंशिक कालसर्प योग

सुशांत सिंह राजपूत की प्रचलित जन्म कुंडली पर नजर डालें तो उनके लग्न में राहु है जबकि कुंडली में आंशिक कालसर्प योग है, जिसमें मानसिक क्षमता का प्रमुख ग्रह चन्द्र अकेला बाहर है. महादशा देखें तो 3 जुलाई 2000 से 3 जुलाई 2018 तक फिल्म के कारक राहु ग्रह की दशा में वे बेहद कामयाब रहे, लेकिन इसके बाद मारकेश गुरु की महादशा शुरू हुई, जिसके कारण उनका मानसिक तनाव बढ़ता गया.

उनका वर्षफल अच्छा था, लेकिन उसमें राहु की खराब दशा 1 जून से 25 जुलाई 2020 तक रही, जिसने उन्हें खतरे में डाल दिया. हर व्यक्ति की फिंगरप्रिंट एकदम अलग होती हैं, बहुत कुछ कहती है, तो हर व्यक्ति की हाथ की रेखाएं भी अलग होती हैं. हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की रेखाओं के आधार पर भूत, भविष्य और वर्तमान की जानकारी मिलती है, अच्छा होगा यदि इसे वैज्ञानिक आधार पर क्रास चैक किया जाए, ताकि फिंगरप्रिंट की तरह इस नाॅलेज का भी उपयोग किया जा सके! 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतमुंबईबिहारमुंबई पुलिससीबीआईनीतीश कुमारउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया