लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह मामला: NCB ने रिया चक्रवर्ती से दूसरे दिन भी आठ घंटे तक की पूछताछ

By भाषा | Updated: September 7, 2020 20:10 IST

Open in App
ठळक मुद्देNCB ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से लगातार दूसरे दिन करीब आठ घंटे पूछताछ की। रिया पुलिसकर्मियों के साथ थीं और उनके पास एक बैग भी था।

मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सोमवार को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से लगातार दूसरे दिन करीब आठ घंटे पूछताछ की। रिया चक्रवर्ती सुबह करीब 9.30 बजे बल्लार्ड एस्टेट स्थित एजेंसी के दफ्तर पहुंची थीं और शाम को करीब छह बजे वहां से निकलीं।

रिया पुलिसकर्मियों के साथ थीं और उनके पास एक बैग भी था। इस मामले में रिया से रविवार को एनसीबी ने पहली बार करीब छह घंटे की पूछताछ की थी। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें मंगलवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

एनसीबी ने कहा वह रिया से पूछताछ करना चाहती है और उनका सामना उनके छोटे भाई शौविक चक्रवर्ती (24), राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा (33) और राजपूत के निजी स्टाफ सदस्य दीपेश सावंत से कराना चाहती है, जिससे इस कथित मादक पदार्थ गिरोह में सभी की भूमिकाएं स्पष्ट हो सकें। गौरतलब है कि एजेंसी को मोबाइल फोन चैट रिकॉर्ड तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक डेटा हासिल हुआ था जिसमें प्रतिबंधित मादक पदार्थ की खरीद में इन लोगों की संलिप्तता सामने आई थी।

एनसीबी ने पिछले कुछ दिनों में मामले की जांच के दौरान इन तीनों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले रिया से प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई भी पूछताछ कर चुकी हैं। रिया ने कई समाचार चैनलों को दिए गए साक्षात्कार में कहा था कि उन्होंने खुद कभी मादक पदार्थ का सेवन नहीं किया है। उन्होंने दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत मारिजुआना का सेवन करते थे।

एजेंसी ने इस बीच अंजू केशवानी नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। कैजान इब्राहिम से पूछताछ के दौरान केशवानी का नाम सामने आया था। कैजान को मामले में पहले गिरफ्तार किया गया था। एजेंसी ने रविवार को केशवानी के ठिकानों पर छापेमारी कर कथित तौर पर हशीश, एलएसडी, मारिजुआना और कुछ नकद भी बरामद किया था। एनसीबी ने अब तक इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से सात इस जांच से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं जबकि दो को उसने एनडीपीएस कानून की धाराओं के तहत जांच शुरू होने के बाद गिरफ्तार किया था। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में मृत मिले थे। 

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं