लाइव न्यूज़ :

सूरत: मूर्ति बनाने वाले ने बनाई कोरोना वायरस किलर गणेश की मूर्ति, बताया इसके पीछे ये है बड़ा कारण

By सुमित राय | Updated: August 13, 2020 06:15 IST

गुजरात के सूरत में एक मूर्ति बनाने वाले ने कोरोना वायरस किलर भगवान गणेश की मूर्ति बनाई है और कहा कि वह इसके जरिए एक संदेश देना चाहता है।

Open in App
ठळक मुद्देसूरत के एक मूर्ति निर्माता ने कोरोना वायरस किलर गणेश की मूर्ति बनाई है।मूर्ति के जरिए वह लोगों को COVID-19 के खिलाफ सावधानी बरतने का संदेश देना चाहता है।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच 22 अगस्त को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी को लेकर सरकार ने गाइडलाइंस जारी कर दी है और लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी है। इस बीच सूरत के एक मूर्ति निर्माता ने कोरोना वायरस किलर गणेश की मूर्ति बनाई है और कहा कि वह इसके जरिए एक संदेश देना चाहता है।

गुजरात के सूरत के रहने वाले मूर्ति निर्माता आशीष पटेल कहते हैं, "इस मूर्ति के माध्यम से, मैं एक संदेश देना चाहता हूं कि लोगों को COVID-19 के खिलाफ सावधानी बरतनी चाहिए।"

विघ्न हर्ता भगवान गणेश की होती है पूजा

हिन्दू धर्म में गणेश चतुर्थी एक महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है। हमारे शास्त्रों में भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय कहा गया है। कोई भी शुभ काम हो या किसी तरह की विपत्ति आन पड़ी हो तो सबसे पहले विघ्न हर्ता भगवान गणेश की पूजा की जाती है। पुराणों की मानें तो गणेश चतुर्थी के दिन ही गणेश जी का जन्म हुआ था। 10 दिनों तक चलने वाले इस गणेश चतुर्थी के पर्व की धूम पूरे देश में रहती है मगर इसका असली रंग आपको महाराष्ट्र में देखने को मिलेगा। शिवपुराण में भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी को मंगलमूर्ति गणेश की अवतरण-तिथि बताया गया है जबकि गणेशपुराण के मत से यह गणेशावतार भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को हुआ था।

बीएमसी ने गणपति उत्सव के लिए जारी किया गाइडलाइन

कोविड-19 के मद्देनजर बृहन्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने खास गाइडलाइन जारी की है। बीएमसी ने कहा कि गणपति उत्सव के दौरान घरों में गणपति की स्थापना और उनके विसर्जन कार्यक्रम में केवल पांच लोग ही शामिल हो सकते हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ महामारी अधिनियम 1897, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 और भादंवि की संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बीएमसी ने लोगों से उत्सव के दौरन मास्क या शिल्ड पहनने, सामाजिक दूरी के नियम पर अमल सहित सभी सुरक्षात्मक नियमों का पालन करने को भी कहा है। साथ ही लोगों से बड़े जुलूसों में शामिल ना होने की अपील भी की है।

टॅग्स :गणेश चतुर्थीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया