लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 11 जुलाई को करेगा सुनवाई

By रुस्तम राणा | Updated: July 3, 2023 21:02 IST

शीर्ष अदालत उन 20 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई करेगी, जिनमें भारत के संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के केंद्र के फैसले की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाली सुप्रीम कोर्ट की पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ इस मामले की सुनवाई करेगीसंविधान पीठ में जस्टिस संजय किशन कौल, संजीव खन्ना, बीआर गवई और सूर्यकांत शामिल

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट 11 जुलाई को संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। शीर्ष अदालत की एक विज्ञप्ति में बताया गया कि भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाली सुप्रीम कोर्ट की पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। संविधान पीठ में जस्टिस संजय किशन कौल, संजीव खन्ना, बीआर गवई और सूर्यकांत शामिल हैं।

शीर्ष अदालत उन 20 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई करेगी, जिनमें भारत के संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के केंद्र के फैसले की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गई है, जिसने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा छीन लिया था।

 इसके अलावा, केंद्र ने राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों अर्थात् केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में विभाजित करने का भी निर्णय लिया। याचिकाओं में दावा किया गया है कि निर्णय लेते समय संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन किया गया।

सुप्रीम कोर्ट आईएएस अधिकारी शाह फैसल की याचिका वापस लेने पर भी फैसला लेगा। पिछले साल सितंबर में, शाह फैसल ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को चुनौती देने वाले याचिकाकर्ताओं की सूची से अपना नाम वापस लेने के अनुरोध के साथ शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था। 

याचिका से उनका नाम वापस लेने का अनुरोध तब आया जब सरकार ने सेवा से उनका इस्तीफा वापस लेने के उनके आवेदन को स्वीकार करने का फैसला किया और उन्हें अप्रैल 2022 में एक आईएएस अधिकारी के रूप में बहाल कर दिया। 

धारा 370 का मुद्दा जम्मू-कश्मीर के लिए संवेदनशील है और हाल ही में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सुप्रीम कोर्ट से धारा 370 को निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करने का आग्रह किया था।

उन्होंने कहा, ''हम सीजेआई का ध्यान उन याचिकाओं की ओर आकर्षित करना चाहते हैं जो सुप्रीम में लंबित हैं। पिछले चार वर्षों से अदालत और उन लोगों की दुर्दशा के प्रति भी, विशेष रूप से युवा जो बिना किसी मुकदमे के जम्मू-कश्मीर के भीतर और बाहर जेलों में हैं।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टधारा 370
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया