लाइव न्यूज़ :

अपनी ईमेल सेवा में पीएम मोदी की तस्वीर इस्तेमाल होने पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई आपत्ति, सरकार ने हटाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2021 10:08 IST

शुक्रवार देर रात रजिस्ट्री ने एक बयान में कहा कि सुप्रीम कोर्ट को ईमेल सेवा उपलब्ध कराने वाली नेशनल इन्फॉर्मेशन सेंटर (एनआईसी) को सुप्रीम कोर्ट से जाने वाले ईमेल से तस्वीर को हटाने के लिए कहा गया. इसके बाद से एनआईसी निर्देशों का पालन किया.

Open in App
ठळक मुद्देकई वकीलों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के ईमेल में हस्ताक्षर के रूप में पीएम मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह तस्वीर आजादी का अमृत महोत्सव से जुड़ी थी.

नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री के ईमेल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर इस्तेमाल होने पर विवाद खड़ा हो गया. रजिस्ट्री के आपत्ति जताने के बाद सरकार ने आनन-फानन में तस्वीर को हटा लिया.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार देर रात रजिस्ट्री ने एक बयान में कहा कि सुप्रीम कोर्ट को ईमेल सेवा उपलब्ध कराने वाली नेशनल इन्फॉर्मेशन सेंटर (एनआईसी) को सुप्रीम कोर्ट से जाने वाले ईमेल से तस्वीर को हटाने के लिए कहा गया. इसके बजाय भारत के सुप्रीम कोर्ट की तस्वीर इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया. इसके बाद से एनआईसी निर्देशों का पालन किया.

वहीं, एनआईसी ने कहा कि इसका एनआईसी के सभी प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल किया जाता है. आज हमने इसे सुप्रीम कोर्ट के प्लेटफॉर्म से हटा दिया. इससे पहले गांधी जयंती के एक संदेश का इस्तेमाल किया गया था.

दरअसल, एक वकील ने सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन के व्हाट्सएप ग्रुप में यह मुद्दा उठाया था जिसके कुछ घंटों बाद रजिस्ट्री ने बयान जारी किया.

कई वकीलों ने इस बात की पुष्टि की कि ईमेल में हस्ताक्षर के रूप में पीएम मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया. वहीं. कई वकीलों ने इसे न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच अंतर खत्म होने जैसा बताया है.

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह तस्वीर छह महीने पहले लॉन्च की गई आजादी का अमृत महोत्सव से जुड़ी थी जो कि अगले साल देश की आजादी के 75 साल होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है.

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टनरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन