लाइव न्यूज़ :

आपत्तिजनक वीडियो में वेश्यालय से की गई सुप्रीम कोर्ट की तुलना, चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा, "इससे ​​कोई फर्क नहीं पड़ता"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 4, 2023 14:19 IST

सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देश के सर्वोच्च अदालत की तुलना वेश्यालय से किये जाने पर कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

Open in App
ठळक मुद्देआपत्तिजनक वीडियो में वेश्यालय से की गई सुप्रीम कोर्ट की तुलना सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता हैसुप्रीम कोर्ट न्याय और संविधान की व्याख्या के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगा

नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देश के सर्वोच्च अदालत की तुलना वेश्यालय से किये जाने पर कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। सुप्रीम कोर्ट न्याय और संविधान की व्याख्या के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगा।  

सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच के समक्ष जब एक वकील ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर वायलर हो रहे एक वीडियो में सुप्रीम कोर्ट की तुलना वेश्यालय से की जा रही है और यह सर्वोच्च अदालत की गरिमा के साथ बेहद भद्दा खिलवाड़ किया जा रहा है।

वकील ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि सोशल प्लेटफार्म बेलगाम होते हुए अब सुप्रीम कोर्ट की आलोचना के लिए इस हद तक जा सकता है तो यह बेहद चिंता की स्थिति है। ऐसी स्थिति में कोर्ट को कुछ सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए नहीं तो इस तरह के मामले में बाढ़ सी आ सकती है।  

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने वकील की सारी बात सुनते हुए कहा, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है और ऐसे मामलों को बेहद गंभीरता से लेने की आवश्यकता नहीं है। सुप्रीम कोर्य अपने दायित्व और कार्यों के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है और कोर्ट न्याय देने और संविधान की व्याख्या करने की अवधारणा पर कार्य करता रहेगा।"

वकील ने मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की बेंच से कहा, "यह ऐसा मामला है, जिसे अनदेखा नहीं किया जा सकता है। वह इस वीडियो के संबंध में रजिस्ट्रार का ध्यान पहले से आकर्षित कर चुके हैं, वीडियो में बाकायदा कोर्ट में बैठे न्यायाधीशों को भ्रष्ट कहा जा रहा है।"

इसके साथ ही वकील ने कोर्ट के समक्ष यह भी कहा कि मणिपुर हिंसा मामले में सुनवाई के बाद वीडियो में शीर्ष अदालत के बारे में आपत्तिजनक शब्द कहे गए हैं।

इसके जवाब में मुख्य न्यायाधीश ने कहा, "चिंता मत करो। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। यह कोई बहुत विचारणीय मुद्दा नहीं है, जिस पर यह बेंच सोचने की जहमत उठाए।" (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :DY Chandrachudसोशल मीडियाsocial media
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह