दिल्ली चुनाव: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने AAP की जीत पर कहा- जन्मदिन पर मुझे मिला सबसे बड़ा उपहार, जानें और क्या कहा

By अनुराग आनंद | Published: February 11, 2020 04:55 PM2020-02-11T16:55:30+5:302020-02-11T16:55:30+5:30

अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने कहा कि यह सत्य की जीत है। मुझे लगता है कि मुद्दों के आधार पर राजनीति की जानी चाहिए। राजनीतिक दलों को सीखना चाहिए कि ऐसी टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए। 

Sunita Kejriwal, wife of Arvind Kejriwal: It's the biggest gift I've received narendra modi jp nadda | दिल्ली चुनाव: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने AAP की जीत पर कहा- जन्मदिन पर मुझे मिला सबसे बड़ा उपहार, जानें और क्या कहा

सुनीता केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव के बारे में ये कहा है।

Highlightsअरविंद केजरीवाल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि दिल्ली की जनता ने आज अलग किस्म की राजनीति को जन्म दिया है। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि राजनीतिक दलों को सीखना चाहिए कि ऐसी टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए। 

दिल्ली की सत्ता में आम आदमी पार्टी की वापसी तय हो गई है। दिल्ली के कई सीटों से आप की जीत हो चुकी है। कई सीटों पर रुझान आने जारी हैं। इसी बीच अरविंद केजरीवाल की पत्नी  सुनीता ने कहा कि यह मुझे जन्मदिन के मौके पर सबसे बड़ा उपहार मिला है।

उन्होंने कहा कि यह सत्य की जीत है। मुझे लगता है कि मुद्दों के आधार पर राजनीति की जानी चाहिए। राजनीतिक दलों को सीखना चाहिए कि ऐसी टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए। 

वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के नतीजों में आप आदमी पार्टी (AAP) को बंपर जीत मिलते दिख रही है। चुनाव आयोग के आकड़ों के मुताबिक आप 60 सीटों पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि दिल्ली की जनता ने आज अलग किस्म की राजनीति को जन्म दिया है। जिसे कहते हैं काम की राजनीति। अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पहले वंदेमातरम के नारे लगवाए। अरविंद केजरीवाल पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा यह राजनीति देश को अलग दिशा में लेकर जा सकती है। ये पूरे भारत माता की जीत है। 

केजरीवाल ने कहा, आज मंगलवार है और हनुमान जी का दिन है। हनुमान जी ने दिल्ली पर कृपा बरसाई है। मैं इसके लिए हनुमान जी को भी धन्यावाद देता हूं।  

अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं दिल्ली वासियों को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि आपने तीसरी बार अपने बेटे पर भरोसा जताया है। हमे पूरा पांच साल अब और भी अच्छे से काम करना है। केजरीवाल ने कहा, दिल्ली के लोगों ने नई किस्म की राजनीति को जन्म दिया है। दिल्ली के लोगों ने कह दिया कि वोट उसी को जो घर-घर को पानी देगा, सड़क बनवाएगा, मोहल्ला क्लीनिक बनवाएगा, जो स्कूल बनवाएगा, जो पार्क बनवाएगा। 

English summary :
Sunita Kejriwal, wife of Arvind Kejriwal: It's the biggest gift I've received


Web Title: Sunita Kejriwal, wife of Arvind Kejriwal: It's the biggest gift I've received narendra modi jp nadda

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे