लाइव न्यूज़ :

सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर तीन रुपये सस्ता, बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 100.5 रुपये घटाया, विमान ईंधन के दाम 5.8 प्रतिशत घटे

By भाषा | Updated: July 1, 2019 17:03 IST

दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 3.02 रुपये की कटौती के साथ 494.35 रुपये पर आ गई हैं। मुंबई में इसका दाम 495.09 रुपये से 492.04 रुपये प्रति सिलेंडर पर आ गया है। रसोई गैस सिलेंडर के दाम मार्च से लगातार चार महीने बढ़े हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएटीएफ कीमतों में कमी से नकदी संकट से जूझ रही एयरलाइन कंपनियों को काफी राहत मिलेगी।मिट्टी के तेल यानी केरोसिन की कीमतों में मासिक 25 पैसे लीटर की वृद्धि का सिलसिला लगातार 24वें महीने जारी रहा।

विमान ईंधन एटीएफ के दामों में 5.8 प्रतिशत की बड़ी कटौती की गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के घटते दामों की वजह से यह कदम उठाया गया है।

इस तरह एटीएफ की कीमतें अपने चार साल के निचले स्तर पर आ गई हैं। दिल्ली में एटीएफ के दाम मे 3,806.44 रुपये प्रति किलोलीटर की कटौती की गई है और यह 61,200.36 रुपये प्रति किलोलीटर पर आ गया है। लगातार दूसरे महीने एटीएफ की कीमतों में कमी की गई है।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियां प्रत्येक महीने की पहली तारीख को एटीएफ कीमतों में संशोधन करती हैं। देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे मुंबई में एटीएफ की कीमत 64,946.04 रुपये प्रति किलोलीटर से 61,199.79 रुपये प्रति किलोलीटर पर आ गई है।

इससे पहले एक जून को एटीएफ के दाम 61.05 रुपये प्रति किलोलीटर घटाए गए थे। एटीएफ कीमतों में कमी से नकदी संकट से जूझ रही एयरलाइन कंपनियों को काफी राहत मिलेगी। इसी तरह पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी घटाए हैं।

दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 3.02 रुपये की कटौती के साथ 494.35 रुपये पर आ गई हैं। मुंबई में इसका दाम 495.09 रुपये से 492.04 रुपये प्रति सिलेंडर पर आ गया है। रसोई गैस सिलेंडर के दाम मार्च से लगातार चार महीने बढ़े हैं। उसके बाद यह पहली कटौती है। इस दौरान एलपीजी सिलेंडर 3.84 रुपये महंगा हुआ है।

बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 100.5 रुपये घटाकर 637 रुपये कर दिया गया है। उपभोक्ताओं को साल में सब्सिडी वाले 12 सिलेंडर मिलते हैं। उसके बाद उन्हें सिलेंडर बाजार मूल्य पर खरीदना पड़ता है। यह बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर होता है। मिट्टी के तेल यानी केरोसिन की कीमतों में मासिक 25 पैसे लीटर की वृद्धि का सिलसिला लगातार 24वें महीने जारी रहा। दिल्ली को जहां केरोसिन मुक्त राज्य घोषित कर दिया गया है वहीं मुंबई में अब यह 32.18 रुपये लीटर हो गया है।

पिछले महीने यह 31.92 रुपये लीटर था। बिना सब्सिडी वाले केरोसिन का दाम मुंबई में 63.93 रुपये प्रति लीटर से घटकर 61.92 रुपये लीटर पर आ गया है। 

टॅग्स :मोदी सरकारइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह