लाइव न्यूज़ :

श्रीदेवी की मौत पर सुब्रमण्यम स्वामी बोले, 'अभिनेत्रियों और दाऊद के नाजायज रिश्तों पर भी ध्यान देना होगा'

By आदित्य द्विवेदी | Updated: February 27, 2018 13:14 IST

बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है कि अभियोग पक्ष के बयान की प्रतीक्षा करनी चाहिए। श्रीदेवी ने कभी शराब का सेवन नहीं किया तो उनके शरीर में अंश कैसे पाए गए? सीसीटीवी का क्या हुआ?

Open in App

श्रीदेवी की मौत पर बीजेपी सांसद सुब्रणण्यम स्वामी ने दाऊद एंगल देने की कोशिश की है। समाचार एजेंसी एनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'सिनेमा अभिनेत्रियों और दाऊद इब्राहिम के जो रिश्ते हैं, नाजायज रिश्ते हैं उस पर हमें थोड़ा ध्यान देना पड़ेगा।' श्रीदेवी के निधन के मुद्दे पर उन्होंने मीडिया की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाए हैं। स्वामी का कहना है कि अभियोग पक्ष के बयान की प्रतीक्षा करनी चाहिए। स्वामी ने पूछा है कि श्रीदेवी ने कभी शराब का सेवन नहीं किया तो उनके शरीर में अंश कैसे पाए गए? सीसीटीवी का क्या हुआ? अचानक डॉक्टर मीडिया के सामने आए और कह दिया कि श्रीदेवी की मौत हार्ट अटैक से हुई थी।

श्रीदेवी का पार्थ‌िव शरीर मंगलवार (27 फ़रवरी) की दोपहर तक भी दुबई से भारत नहीं लाया जा सका। सोमवार को पुलिस की ओर मामला सरकारी वकील को सौंपे जाने के बाद भी सोमवार रात कानूनी कार्रवाई नहीं पूरी हो सकी। बल्कि सरकारी वकील ने पुलिस रिपोर्ट को लेकर संतुष्ट ना होने के चलते श्रीदेवी के शरीर का दोबारा पोस्टमार्टम होने की खबरें हैं।

दुबई के अखबार खलीज टाइम्स में कानूनी जानकार अनुराधा वोब्बलसेट्टी के हवाले से प्रकाशित किया गया है कि अगर सरकारी वकील मामले की आगे जांच कराना चाहते हैं तो वे एक बार और पोस्टमार्टम के लिए जा सकते हैं। उनके पास अधिकार है वे शरीर को मुक्त करने से पहले अपनी जांच पूरी कर सकते हैं।

इससे पहले सोमवार को पुलिस ने अपना मामला सरकारी वकील को सौंपते वक्त श्रीदेवी की बाथटब में गिरने की बात कही थी। पुलिस ने श्रीदेवी मामले में पुलिस क्लियरेंस रिपोर्ट भी जारी कर दी है। शुरुआती फोरेंसिक रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी मौत से पहले वह बेसुधगी की हालत में थीं। 

श्रीदेवी की शनिवार देर रात दुबई में हुई। रविवार तड़के भारतीय मीडिया में श्रीदेवी की मृत्यु की खबर आई तो दावा किया गया कि उनकी मौत हृदय गति रुकने (कार्डियाक अरेस्ट) से हुई। सोमवार को गल्फ न्यूज ने दावा किया कि श्रीदेवी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह "दुर्घटनावश डूबना" बताई गई है। बाद में दुबई पुलिस ने भी इसकी पुष्टि की।

टॅग्स :श्रीदेवीसुब्रमणियन स्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से डरते हैं पीएम मोदी?, पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा-युद्ध विराम क्यों

भारत'मोदी पुतिन के सामने करेंगे षाष्टांग दंडवत': सुब्रमण्यम स्वामी ने रूस यात्रा से पहले प्रधानमंत्री पर किया हमला

भारतसुब्रह्मण्यम स्वामी का दावा- 'सोनिया गांधी को पीएम बनने से मैंने रोक दिया था, एपीजे अब्दुल कलाम से सोनिया ने की थी बहस'

भारतराजनाथ सिंह और नितिन गडकरी को लेकर बोले सुब्रमण्यम स्वामी- "दोनों खुलकर बोलते हैं, लेकिन..."

बॉलीवुड चुस्कीक्या कभी श्रीदेवी पर बनेगी बायोपिक फिल्म? पति बोनी कपूर बोले- "मेरे जिंदा रहते..."

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं