PNB घोटाला मामले में भगोड़े नीरव मोदी के 'खासमखास' सुभाष शंकर को मिस्र से भारत लेकर आई सीबीआई टीम

By विनीत कुमार | Published: April 12, 2022 09:05 AM2022-04-12T09:05:05+5:302022-04-12T10:23:33+5:30

पीएनबी स्कैम मामले में आरोपी और नीरव मोदी के करीबी सुभाष शंकर परब को लेकर सीबीआई की टीम मुंबई पहुंच गई है। परब को काहिरा से मुंबई लाया गया। वह 2018 में काहिरा भाग गया था।

Subhash Shankar, close aide of Nirav Modi brought to Mumbai by CBI from Egypt in connection with PNB scam | PNB घोटाला मामले में भगोड़े नीरव मोदी के 'खासमखास' सुभाष शंकर को मिस्र से भारत लेकर आई सीबीआई टीम

नीरव मोदी के करीबी सहयोगी को भारत लाया गया (फाइल फोटो)

Highlights नीरव मोदी के करीबी सहयोगी सुभाष शंकर परब मिस्र से भारत लाया गया।सीबीआई की टीम बड़े अभियान के तहत मिस्र से निर्वासित कराके परब को भारत लाने में सफल रहीपरब नीरव मोदी के ‘फायरस्टार डायमंड’ में उप महाप्रबंधक (वित्त) था और 2018 से फरार था।

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ऋण घोटाला मामले के आरोपी नीरव मोदी के करीबी सहयोगी सुभाष शंकर परब को भारत लाया गया है। सीबीआई के सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई की टीम सुभाष को मिस्र के काहिरा से मुंबई लेकर आई है।

सुभाष को करोड़ो रुपये के पीएनबी स्कैम मामले में जांच और पूछताछ के लिए भारत लाया गया है। सुभाष दरअसल नीरव मोदी की कंपनी का एक प्रमुख अधिकारी रहा है।

सुभाष शंकर 2018 में काहिरा भाग गया था। वह भी नीरव मोदी से जुड़े 7 हजार करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में एक प्रमुख आरोपी है। अधिकारियों ने बताया कि वह फायरस्टार डायमंड में उप महाप्रबंधक (वित्त) था। आज दोपहर करीब 12 बजे उसे सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।


अधिकारियों के अनुसार काहिरा में कथित रूप से छुपे हुए परब को 'निर्वासित किए जाने के बाद' मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया। अधिकारियों ने बताया कि नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी की संलिप्तता वाला मामला सामने के बाद से परब फरार था।

पीएनबी स्कैम मामले में सीबीआई की ओर से दायर चार्जशीट में नीरव मोद और उसके भाई निशल मोदी के साथ-साथ परब का भी नाम है। नीरव फिलहाल लंदन की जेल में बंद है और उसके भारत प्रत्यर्पण को लेकर कोशिशें जारी हैं।

Web Title: Subhash Shankar, close aide of Nirav Modi brought to Mumbai by CBI from Egypt in connection with PNB scam

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे