लाइव न्यूज़ :

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज बोर्ड के अध्यक्ष पद से सुभाष चंद्रा ने दिया इस्तीफा, बोर्ड ने किया स्वीकार

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 25, 2019 19:28 IST

कंपनी ने अपने स्टॉक मार्केट फाइलिंग में कहा है कि शेयर होल्डिंग परिवर्तन के चलते सुभाष चंद्रा ने तत्काल प्रभाव से बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा देने की मंशा व्यक्त की। बोर्ड ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

Open in App

ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज बोर्ड के अध्यक्ष पद से सुभाष चंद्रा ने इस्तीफा दे दिया और उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। वह गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत रहेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी ने अपने स्टॉक मार्केट फाइलिंग में कहा है कि शेयर होल्डिंग परिवर्तन के चलते सुभाष चंद्रा ने तत्काल प्रभाव से बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा देने की मंशा व्यक्त की। बोर्ड ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया और कहा कि यह विनियम 17 (एलबी) की आवश्यकताओं के अनुरूप है। सेबी लिस्टिंग रेगुलेशन में बताया गया है कि बोर्ड का अध्यक्ष कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी या फिर प्रबंध निदेशक से संबंधित नहीं होना चाहिए। 

20 नवंबर को सुभाष चंद्रा के नेतृत्व वाले एस्सेल समूह ने कहा कि वह अपने ऋण चुकौती दायित्वों को पूरा करने के लिए वित्तीय लेनदारों को अपने प्रमुख ZEEL में 16.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहा है। सितंबर में समूह ने ZEEL में 11 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची थी। 

टॅग्स :पत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Rahim Acquitted: पत्रकार छत्रपति की हत्या के आरोप से बरी हुआ राम रहीम, 24 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने किया फैसला

भारतबिहार में पत्रकारों को पेंशन देने का मामला उठा विधानसभा में, सरकार ने कहा-पत्रकार पेंशन योजना का लाभ 20 वर्ष की सेवा अवधि वाले पत्रकारों को ही मिलेगा

विश्वईमानदार पत्रकारिता की मिसाल थे मार्क टली

भारतछात्रों के लिए शानदार मौका, शिक्षा मंत्रालय ने पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए शुरू किए 2 नए कोर्स; नि:शुक्ल ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पत्रकारों को मिलने वाली पेंशन राशि में किया इजाफा, अब हर महीने 6 हजार रुपये की जगह मिलेगी 15 हजार रुपये पेंशन की राशि

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया