लाइव न्यूज़ :

विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भागीदारी करनी चाहिए : गहलोत

By भाषा | Updated: December 5, 2019 06:09 IST

मुख्यमंत्री ने घूंघट प्रथा को समाप्त करने के अभियान की बात को दौहराते हुए कहा कि इसमें महिला एवं पुरूषों को समान रूप से भागीदारी निभानी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भागीदारी करनी चाहिए युवाओं में बढती नशे की आदत पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश के युवा नशे की लत का शिकार हो रहे हैं

 राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भागीदारी करनी चाहिए, ताकि उनका व्यक्तित्व निखर सके । एक स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य होती है, इसलिए हमें उसको बेहतरीन शिक्षा के अवसर देने होंगे और जितनी अच्छी शिक्षा होगी, हम उतना ही बेहतर समाज और देश बना सकेंगे।

उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की तरक्की के लिए यह आवश्यक है कि बालिकाओं को पढ़ाई के अधिकाधिक अवसर और बेहतर शिक्षा मिले, क्योंकि महिलाओं के सशक्तीकरण में शिक्षा की बड़ी भूमिका है। युवाओं में बढती नशे की आदत पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश के युवा नशे की लत का शिकार हो रहे हैं। युवाओं को इस लत से बचाने के लिए भी सामाजिक संगठनों को आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस दिशा में कदम उठाते हुए प्रदेश में हुक्काबार और ई-सिगरेट पर रोक लगाई है। मुख्यमंत्री ने घूंघट प्रथा को समाप्त करने के अभियान की बात को दौहराते हुए कहा कि इसमें महिला एवं पुरूषों को समान रूप से भागीदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल और अन्य लोग मौजूद थे

टॅग्स :अशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजस्थान विधानसभा चुनाव 2028ः 45 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतबिहार के नतीजे निराशाजनक, कोई शक नहीं, गहलोत ने कहा-महिलाओं को 10-10 हज़ार रुपये दिए, चुनाव आयोग मूकदर्शक बना रहा, वीडियो

भारतबिहार चुनाव: अशोक गहलोत ने एनडीए के घोषणापत्र को बताया “झूठ का पुलिंदा”, कहा- भाजपा ने पहले जो वादे किए, वे अब तक पूरे नहीं हुए

भारतBihar Elections 2025: अशोक गहलोत ने किया ऐलान, कांग्रेस तेजस्वी के साथ मजबूती से खड़ी है

भारततेजस्वी यादव के आगे कांग्रेस ने डाले हथियार?, बिहार में एक नहीं 2 उपमुख्यमंत्री, अशोक गहलोत बोले- बनाएंगे महागठबंधन सरकार

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों