लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार की पीएम पद की दावेदारी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने सिरे से नकारा, कहा- नीतीश कुमार को कौन नंबर दे रहा है

By एस पी सिन्हा | Updated: December 17, 2023 17:08 IST

बिहार कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नीतीश की पीएम पद की दावेदारी को सिरे से नकार दिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पीएम पद की दावेदारी को नकारते हुए कहा कि इसकी जानकारी नहीं है कि इसकी परीक्षा कहां हुई और नीतीश कुमार को कौन नंबर दे रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नीतीश की पीएम पद की दावेदारी को सिरे से नकार दिया हैउन्होंने कहा, नेता कौन होगा, ये सब चीजें को-ऑर्डिनेशन कमेटी में तय होती हैंगठबंधन में शामिल जदयू और राजद के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम पद के लिए सर्व गुण संपन्न बता रहे हैं

पटना: देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद इंडिया में शामिल दल गठबंधन का नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपने की मांग करने लगे हैं। गठबंधन में शामिल जदयू और राजद के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम पद के लिए सर्व गुण संपन्न बता रहे हैं तो वहीं खुद कांग्रेस की महिला विधायक ने पिछले दिनों शीर्ष नेतृत्व से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नेतृत्व सौंपने की मांग कर दी थी। 

हालांकि, बिहार कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नीतीश की पीएम पद की दावेदारी को सिरे से नकार दिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पीएम पद की दावेदारी को नकारते हुए कहा कि इसकी जानकारी नहीं है कि इसकी परीक्षा कहां हुई और नीतीश कुमार को कौन नंबर दे रहा है। लेकिन नीतीश कुमार बड़े नेता हैं, इसमें किसी को कहां संशय है। नेतृत्व कौन करेगा और नेता कौन होगा, ये सब चीजें को-ऑर्डिनेशन कमेटी में तय होती हैं। गठबंधन के नेता कौन बनेंगे? ये क्षेत्रीय स्तर पर तय नहीं होता है। 

लोकसभा चुनाव की तैयारी कैसे करनी है, इसको लेकर दिल्ली में कांग्रेस को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक हो चुकी है और पार्टी चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। वहीं डीएमसीएच में डॉक्टरों की शराब पार्टी पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री इस पर एक्शन ले रहे हैं। जिसने भी यह काम किया है ,उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। 

वहीं, भाजपा के द्वारा आरोप लगाए जाने पर अखिलेश सिंह ने कहा कि जब शराबबंदी कानून लागू हुई, उस वक्त भाजपा सरकार में थी। उसने विरोध तो नहीं किया था। अब जब सत्ता से बाहर गए हैं तो तरह तरह की बातें कर रहे हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे