लाइव न्यूज़ :

स्टेट बैंक ने ग्राहकों के लिए जारी की जरूरी सूचना, इस दिन दो घंटे काम नहीं करेगा इंटरनेट बैंकिंग, जानें डिटेल

By विनीत कुमार | Updated: September 14, 2021 15:23 IST

स्टेट बैंक ने एक ट्वीट कर जानकारी दी है कि कुछ तकनीकी मेंटेनेंस काम की वजह से ऑनलाइन एसबीआई की सेवाएं दो घंटों के लिए ठप रहेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देएसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए जारी की जरूरी सूचना, आधी रात को दो घंटे के लिए काम नहीं करेगा इंटरनेट बैंकिंग।एसबीआई के अनुसार मंगलवार आधी रात को 12 से दो बजे के बीच ऑनलाइन एसबीआई सेवा बंद रहेगी।एसबीआई ने सितंबर महीने के आखिरी तक ग्राहकों को पैन के अपने आधार कार्ड से लिंक कराने को भी कहा है।

नई दिल्ली: स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए एक जरूरी सूचना जारी करते हुए कहा है कि मंगलवार आधी रात (15 सितंबर, रात 12 बजे से दो बजे तक) को ऑनलाइन एसबीआई सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी। बैंक ने एक ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी। बैंक ने कहा है कि कुछ तकनीकी मेंटेनेंस काम के लिए इसे दो घंटों के लिए बंद किया जा रहा है।

 

इससे पहले एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए एक और जरूरी चेतावनी जारी की थी। बैंक ने कहा है कि ग्राहकों को तुरंत इस पर ध्यान देने की जरूरत है। दरअसल एसबीआई ने अपने खाताधारकों इस संबंध में नोटिफिकेशन भी भेजना शुरू कर दिया है। 

एसबीआई की ओर से जारी सूचना के अनुसार बैंक के खाताधारकों को अब अपने पैन को अपने आधार कार्ड से लिंक कराना अनिवार्य होगा। बैंक के अनुसार यह काम उन्हें सितंबर महीने के आखिरी तक कर लेना होगा।

स्टेट बैंक ने कहा है कि अगर उसके ग्राहक अपने आधार कार्ड नंबर से पैन को लिंक करने में विफल रहते हैं, तो उन्हें बैकिंग सेवाओं में कठिनाइयों का सामने करना पड़ सकता है। हालांकि ये साफ नहीं किया गया है कि किस सर्विस को उपलब्ध नहीं कराया जाएगा या किस सर्विस में देरी होगी।

बता दें कि पैन-आधार कार्ड को लिंक कराने की बात सरकार की ओर से भी कही जा चुकी है। SBI की सूचना भी इसी अभियान का हिस्सा है। चूकी SBI भारत का सबसे बड़ा बैंक है और इसके लाखों अकाउंट होल्डर हैं, ऐसे में इसके सहारे सभी संबंधित लोगों तक यह मैसेज पहुंचाने की एक पहल है।

टॅग्स :स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSBI cuts loan interest: 25 बीपीएस की कटौती?, 15 अक्टूबर 2024 से प्रभावी, जानें असर

कारोबारInstant Loan Scheme SBI: पैन और जीएसटी आंकड़े लाओ और 15-45 मिनट में 50000000 रुपये लोन?, एसबीआई ने त्योहारी सीजन में दिया तोहफा

कारोबारभारतीय स्टेट बैंकः 10000 नई नौकरी?, एसबीआई ने कहा 2024-25 में नए कर्मचारियों को भर्ती करने की योजना, इस फील्ड में तैनाती?

कारोबारSBI: टारगेट 100000 करोड़ रुपये?, देश का पहला वित्तीय संस्थान बनने का लक्ष्य, एसबीआई चेयरमैन शेट्टी बोले- 3-5 साल में करेंगे धमाका

कारोबारJefferies top picks: 5 साल के मजबूत रिटर्न पर नजर रखने के लिए इन 11 स्टॉक्स में कर सकते हैं निवेश, जानें इनके बारे में

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट