सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का खोला राज, जानिए क्या आया सामने?

By अनिल शर्मा | Updated: November 23, 2022 13:59 IST2022-11-23T13:49:00+5:302022-11-23T13:59:30+5:30

दिशा की मौत को लेकर कई लोगों ने ये आशंका जाहिर की थी कि उनकी हत्या की गई है। मामले की मुंबई पुलिस ने जांच की बाद में इसे सीबीआई को सौंप दिया गया था। 

ssr ex manager disha salian death was an acident cbi clouser report | सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का खोला राज, जानिए क्या आया सामने?

सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का खोला राज, जानिए क्या आया सामने?

Highlightsदिशा सालियान की मौत जून 2020 में मुंबई के मलाड स्थित फ्लैट की 12वीं मंजिल से गिरने के बाद हुई थी।मुंबई पुलिस ने इसे सुसाइड बताते हुए केस बंद कर दिया।

Disha Salian Case: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अपनी जांच में बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत एक दुर्घटना थी। केंद्रीय जांच एजेसी ने खुलासा किया है कि टैलेंट मैनेजर दिशा सालियान की मौत नशे के दौरान संतुलन खोने के कारण छत से गिरकर हुई थी।

गौरतलब है कि मॉडल और टैलेंट मैनेजर दिशा सालियान की मौत जून 2020 में मुंबई के मलाड स्थित फ्लैट की 12वीं मंजिल से गिरने के बाद हुई थी। दिशा की मौत को लेकर कई लोगों ने ये आशंका जाहिर की थी कि उनकी हत्या की गई है। मामले की मुंबई पुलिस ने जांच की बाद में इसे सीबीआई को सौंप दिया गया था। 

मुंबई पुलिस ने इसे सुसाइड बताते हुए केस बंद कर दिया। अब सीबीआई ने दिशा की मौत को एक दुर्घटना करार दिया है। सीबीआई के मुताबिक, दिसा मौत के दिन शराब के नशे में थीं और संतुलन बिगड़ने के कारण छत से गिर गई थीं। इसके बाद यह साफ हो गया है कि दिशा की मौत का सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से कोई कनेक्शन नहीं है।

दिशा की मृत्यु 8-9 जून की दरम्यानी रात हुई थी। इसके 5 दिन बाद यानी 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी के फंदे से लटके पाए गए थे। दोनों ही मौतों का क्या कोई संबंध है, सीबीआई ने दिशा की जांच शुरू की थी। हालांकि सीबीआई ने अलग से मामला दर्ज नहीं किया था। तब भाजपा नेता नितेश राणे ने आरोप लगाया था कि ये मौतें आपस में जुड़ी हुई हैं।

Web Title: ssr ex manager disha salian death was an acident cbi clouser report

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे