एसएससी पेपर लीक मामल: तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष बंदी संजय कुमार मिली जमानत, शुक्रवार को रिहा होने की संभावना

By रुस्तम राणा | Published: April 6, 2023 10:42 PM2023-04-06T22:42:29+5:302023-04-06T22:43:41+5:30

एसएससी प्रश्नपत्र लीक मामले में वारंगल की एक मजिस्ट्रेट अदालत से 20,000 रुपये के मुचलके की शर्त पर जमानत दे दी गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के शुक्रवार को रिहा होने की संभावना है।

SSC paper leak case: Telangana BJP president Bandi Sanjay Kumar gets bail, likely to be held on Friday | एसएससी पेपर लीक मामल: तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष बंदी संजय कुमार मिली जमानत, शुक्रवार को रिहा होने की संभावना

एसएससी पेपर लीक मामल: तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष बंदी संजय कुमार मिली जमानत, शुक्रवार को रिहा होने की संभावना

Highlightsएसएससी प्रश्नपत्र लीक मामले में वारंगल की एक मजिस्ट्रेट अदालत से 20,000 रुपये के मुचलके की शर्त पर जमानत दीभाजपा प्रदेश अध्यक्ष के शुक्रवार को रिहा होने की संभावना हैबंदी संजय कुमार वर्तमान में करीमनगर की एक जेल में बंद है

हैदराबाद: तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को गुरुवार को एसएससी प्रश्नपत्र लीक मामले में वारंगल की एक मजिस्ट्रेट अदालत से 20,000 रुपये के मुचलके की शर्त पर जमानत दे दी गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के शुक्रवार को रिहा होने की संभावना है। करीमनगर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद बंदी संजय कुमार को पुलिस की एक टीम ने मंगलवार आधी रात को करीमनगर शहर में उनके आवास से उठाया था। हालांकि शुरू में कुमार को एहतियातन तौर पर गिरफ्तार किया गया था।

लेकिन बाद में, उन्हें मुख्य आरोपी के रूप में नामित किया गया और माध्यमिक विद्यालय परीक्षा के प्रश्नपत्रों के लीक होने पर शहर की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बंदी संजय कुमार वर्तमान में करीमनगर की एक जेल में बंद है। पुलिस के अनुसार, सरकार को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर दो प्रश्नपत्रों की तस्वीरें सामने आने के बाद, बंदी संजय कुमार ने अफवाह फैलाने और चल रही एसएससी सार्वजनिक परीक्षा की शांति भंग करने के इरादे से अन्य आरोपियों के साथ साजिश रची।

Web Title: SSC paper leak case: Telangana BJP president Bandi Sanjay Kumar gets bail, likely to be held on Friday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे