लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर दौरे पर शाह, राज्य में सुरक्षा स्थिति, अमरनाथ यात्रा पर बैठक की

By भाषा | Updated: June 26, 2019 18:52 IST

पूर्व में आम तौर पर प्रधानमंत्री के राज्य के दौरे पर आने पर राज्यपालों ने उनकी अगवानी की थी। अधिकारियों ने बताया कि दो दिवसीय दौरे के लिए यहां पहुंचने के तुरंत बाद केंद्रीय मंत्री ने नागरिक प्रशासन के अधिकारियों और राज्य में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री ने नागरिक प्रशासन के अधिकारियों और राज्य में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। गृह मंत्री दक्षिण कश्मीर हिमालय में अमरनाथ की पवित्र गुफा की यात्रा करेंगे। वह राज्य में आतंकी हमले में मारे गए पुलिसकर्मियों के परिवारों से भी मिलेंगे।

अपने पहले आधिकारिक दौरे पर जम्मू कश्मीर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि प्रोटोकॉल से हटते हुए राज्यपाल सत्यपाल मलिक अपने सलाहकारों और राज्य प्रशासन के कुछ आला अधिकारियों के साथ हवाई अड्डे पर शाह की अगवानी की।

पूर्व में आम तौर पर प्रधानमंत्री के राज्य के दौरे पर आने पर राज्यपालों ने उनकी अगवानी की थी। अधिकारियों ने बताया कि दो दिवसीय दौरे के लिए यहां पहुंचने के तुरंत बाद केंद्रीय मंत्री ने नागरिक प्रशासन के अधिकारियों और राज्य में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

मलिक, गृह मामलों के उनके सलाहकार प्रभारी के. विजय कुमार, गृह सचिव राजीव गौबा, राज्य के मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रमण्यम, उत्तरी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रनबीर सिंह, डीजीपी दिलबाग सिंह और घाटी तथा जम्मू के संभागीय आयुक्त बैठक में मौजूद थे।

गृह मंत्री को राज्य में सुरक्षा स्थिति, खासकर पुलवामा आतंकी हमले के बाद के हालात के बारे में अवगत कराया गया। अधिकारियों ने शाह को शीर्ष आतंकी नेतृत्व के सफाए के लिए चलाए गए विभिन्न कदमों के बारे में बताया। शाह को एक जुलाई से शुरू हो रही वार्षिक अमरनाथ यात्रा के सफल आयोजन के लिए उठाए जाने वाले कदमों से भी वाकिफ कराया गया।

उन्होंने बताया कि गृह मंत्री दक्षिण कश्मीर हिमालय में अमरनाथ की पवित्र गुफा की यात्रा करेंगे। वह राज्य में आतंकी हमले में मारे गए पुलिसकर्मियों के परिवारों से भी मिलेंगे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरअमित शाहमोदी सरकारअमरनाथ यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?