लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में आतंकी हमला, सब इंस्पेक्टर शहीद, राजौरी में मुठभेड़, आतंकी ढेर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 12, 2021 18:13 IST

घायल सब इंस्पेक्टर को एसकेआईएमस अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहीद सब इंस्पेक्टर की पहचान अर्शीद अहमद के रूप में हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्दे राजौरी में जारी मुठभेड़ में अभी तक एक आतंकी के मारे जाने की खबर है।आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।आतंकी की कायरता सीसीटीवी में भी कैद हुई है।

जम्मूः  श्रीनगर के खान्यार इलाके में आतंकियों ने घात लगा कर पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर को शहीद कर दिया। दूसरी ओर राजौरी में जारी मुठभेड़ में अभी तक एक आतंकी के मारे जाने की खबर है।

श्रीनगर के खानयार इलाके में रविवार को आतंकी हमला हुआ। इसमें पुलिस के जवान को निशाना बनाकर आतंकी ने कई राउंड फायरिंग की। घायल सब इंस्पेक्टर को एसकेआईएमस अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहीद सब इंस्पेक्टर की पहचान अर्शीद अहमद के रूप में हुई है। 

उधर, आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। आतंकी की कायरता सीसीटीवी में भी कैद हुई है। जिसमें यह देखा गया कि काले रंग के कपड़े हुए आतंकी ने सब इंस्पेक्टर पर पीछे से कई राउंड फायरिंग की। इसके बाद सब इंस्पेक्टर घायल होकर जमीन पर गिर गया।

आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अर्शीद अहमद कुपवाड़ा के रहने वाले थे। आज वह पुलिस स्टेशन से कुछ मीटर दूर स्थित गौसिया अस्पताल गए थे। इसी दौरान आतंकी ने उन पर कायरना हमला किया। सीसीटीवी में एक अन्य संदिग्ध देखा गया, जोकि हमले के तुंरत बाद सब इंस्पेक्टर के पास आता है और उसकी जेब से कुछ निकालता है।

इस बीच एलओसी से सटे राजौरी जिला के डोरीमान में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को एक आतंकी को ढेर करने में सफलता मिली है। फिलहाल अभी भी दोनों ओर से फायरिंग जारी है क्योंकि 2 से 3 आतंकी अभी भी घेरे में हैं। रविवार सुबह सेना ने स्थानीय पुलिस के साथ राजौरी जिला के करीब छह गांवों में रविवार सुबह से तलाशी अभियान चलाया।

इसी दौरान डोरीमान के जंगलों में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, आतंकी जिस जगह पर छिपे हैं, उसे घेर लिया गया है। अभी भी दो से तीन के बीच आतंकी छिपे हुए बताए जा रहे हैं।

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीगृह मंत्रालयJammu
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर