श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के चार मछुआरों को किया गिरफ्तार

By भाषा | Published: November 10, 2020 08:29 PM2020-11-10T20:29:58+5:302020-11-10T20:29:58+5:30

Sri Lankan navy arrested four fishermen from Tamil Nadu | श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के चार मछुआरों को किया गिरफ्तार

श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के चार मछुआरों को किया गिरफ्तार

नागपट्टिनम (तमिलनाडु), 10 नवंबर श्रीलंका की नौसेना ने मंगलवार को कोडियाकराई तट के पास कथित रूप से मछली पकड़ रहे तमिलनाडु के चार मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।

मछुआरों के एक संघ ने यह जानकारी दी।

मछुआरों के संघ ने यहां बताया कि मछुआरे नगापट्टिनम जिले के तरंगम्बडी के रहने वाले हैं और उन्हें श्रीलंका की समुद्री सीमा में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

संघ के प्रतिनिधियों ने यहां दावा किया कि मछुआरे सात नवंबर को समुद्र में गए थे और आज सुबह कोडियाकराई से 20 समुद्री मील दूर मछली पकड़ रहे थे।

तभी वहां श्रीलंका की नौसेना के कर्मी आ गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि मछुआरों को श्रीलंका के कांगेसनथुरई ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि उन्होंने मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत की है।

इस बीच, पुडुचेरी के कराईकल जिले के निवासी 14 मछुआरे, नाव के इंजन में खराबी के चलते श्रीलंका की समुद्री सीमा में चले गए थे जिन्हें श्रीलंकाई नौसेना ने बचा लिया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कराईकल से प्राप्त खबर के अनुसार इन सभी मछुआरों को घर वापस भेज दिया गया है और उम्मीद है कि वह बुधवार तक पहुंच जाएंगे।

कराईकल के मत्स्यपालन विभाग के उप निदेशक कवियरासन ने कहा कि यह मछुआरे आठ नवंबर को समुद्र में गए थे और अगले दिन बह कर दूर चले गए।

उन्होंने बताया कि जब मछुआरों की नाव समुद्र में फंस गई तब श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें कलाई नगर के तट पर पहुंचने में सहायता की।

उन्होंने कहा कि श्रीलंका के अधिकारियों द्वारा मछुआरों को वापस घर भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sri Lankan navy arrested four fishermen from Tamil Nadu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे