भाजपा के 'विजय बूथ अभियान' के जवाब में सपा का 'जन-मन-विजय अभियान'

By भाषा | Published: September 11, 2021 07:39 PM2021-09-11T19:39:01+5:302021-09-11T19:39:01+5:30

SP's 'Jan-Man-Vijay Campaign' in response to BJP's 'Vijay Booth Campaign' | भाजपा के 'विजय बूथ अभियान' के जवाब में सपा का 'जन-मन-विजय अभियान'

भाजपा के 'विजय बूथ अभियान' के जवाब में सपा का 'जन-मन-विजय अभियान'

लखनऊ, 11 सितंबर उत्तर प्रदेश में अगले साल संभावित विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के 'बूथ विजय अभियान' के जवाब में 'जन-मन-विजय अभियान' चलाने की घोषणा की है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के 27,700 शक्ति केन्द्रों (संगठनात्मक इकाई) पर वर्चुअल माध्यम से ‘बूथ विजय अभियान’ की शुरुआत की।

इसके घंटे भर के भीतर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया ‘हर बूथ पर यूथ’ का ऐलान-‘जन-मन विजय अभियान।’

यादव ने लिखा, ‘‘22 के चुनाव (2022 के विधानसभा चुनाव) में सपा की युवा शक्ति उत्तर प्रदेश के हर बूथ पर जन-जागरण करेगी व सपा के सिद्धांतों और कामों के आधार पर जन-जन का मन जीतकर हर बूथ पर ‘जन-मन विजय अभियान’ की सफलता भी सुनिश्चित करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: SP's 'Jan-Man-Vijay Campaign' in response to BJP's 'Vijay Booth Campaign'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे