लाइव न्यूज़ :

जी-20 सम्मेलन स्थल से बंदरों को दूर रखने के लिए किए जा रहे हैं खास उपाय, लंगूरों के आदमकद कट-आउट लगाए गए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 30, 2023 16:24 IST

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने सेंट्रल रिज सड़कों पर ग्रे लंगूरों के आदमकद कट-आउट लगाए हैं। जिसका उद्देश्य रीसस मकाक बंदरों को इन रास्तों का उपयोग करने और जी20 शिखर सम्मेलन से संबंधित स्थानों पर जाने से रोकना है।

Open in App
ठळक मुद्देजी 20 समिट भारत मंडपम के आईटीओ में आयोजित किया जाएगाबंदरों को सम्मेलन स्थल से दूर रखने के लिए किए जा रहे हैं खास उपायसेंट्रल रिज सड़कों पर ग्रे लंगूरों के आदमकद कट-आउट लगाए गए

नई दिल्ली: दिल्ली में नौ और 10 सितंबर को जी 20 समिट के लिए  दुनिया के कई बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष और राजनायिक इकट्ठा होंगे। सरकार लंबे समय से इसके लिए तैयारी कर रही है। लेकिन नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) एक खास समस्या से जूझ रही है और इसके समाधान के लिए उसने उपाय भी जरा हटके अपनाया है। 

दरअसल राजधानी में बंदरों की समस्या लंबे समय से है। बंदरों के झुंड शहर में घूमते रहते हैं। राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास की आबादी को इन बंदरों से समस्या भी होती है। यहां तक कि बंदर सरकारी संस्थाओं में भी घुस जाते हैं। अब ये बंदर जी-20 सम्मेलन स्थल के आसपास न जुटें और किसी तरह का उत्पात न मचाएं इसके लिए एनडीएमसी ने खास उपाय किए हैं। 

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने  सेंट्रल रिज सड़कों पर ग्रे लंगूरों के आदमकद कट-आउट लगाए हैं। जिसका उद्देश्य रीसस मकाक बंदरों को इन रास्तों का उपयोग करने और जी20 शिखर सम्मेलन से संबंधित स्थानों पर जाने से रोकना है। इसके अलावा, नगर निकाय ने 40 प्रशिक्षित श्रमिकों को काम पर लगाने का योजना बनाई है जो ग्रे लंगूरों की आवाज़ निकाल कर बंदरों को डराएंगे और उन्हें समिट से दूर रखने का प्रयास करेंगे। 

 बंदरों को G20 शिखर सम्मेलन से जुड़े होटलों और स्थानों के पास जाने से रोकने के लिए किए जा रहे उपायों पर एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि लंगूर के कट-आउट प्रायोगिक आधार पर लगाए गए हैं, और हमें यह देखना होगा कि बंदरों की संख्या पर उनका कितना वास्तविक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि  हमारे पास प्रशिक्षित लोग भी हैं जो लंगूर जैसी आवाज निकालने में विशेषज्ञ हैं। बंदरों पर नियंत्रण रखने के लिए उन्हें नई दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर तैनात किया जाएगा। 

बता दें कि जी 20 समिट भारत मंडपम के आईटीओ में आयोजित किया जाएगा। जी20 का थीम है 'वसुधैव कुटुम्बकम', यानी 'एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य'। राजधानी दिल्ली में इस सम्मेलन के लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के कारण दिल्ली में 3 दिन का लॉकडाउन लगेगा। ऐसे में एक बार फिर से आवश्यक वस्तुओं के अलावा सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। 

टॅग्स :जी20दिल्लीसंसदभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां