अखिलेश यादव को लख्रीमपुर खीरी जाने से रोकने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ता हिरासत में

By भाषा | Published: October 4, 2021 01:08 PM2021-10-04T13:08:32+5:302021-10-04T13:08:32+5:30

SP workers protesting against stopping Akhilesh Yadav from going to Lakhrimpur Kheri in custody | अखिलेश यादव को लख्रीमपुर खीरी जाने से रोकने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ता हिरासत में

अखिलेश यादव को लख्रीमपुर खीरी जाने से रोकने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ता हिरासत में

नोएडा, चार अक्टूबर लखीमपुर खीरी कांड पीड़ितों से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिये जाने के विरोध में गौतमबुद्ध नगर के जिल कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने जा रहे सपा के अनेक नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

अपर पुलिस उपायुक्त अंकुर अग्रवाल ने बताया कि कानून व्यवस्था के मद्देनजर सपा नेताओं को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में धारा 144 लागू है और सपा नेता बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन कर रहे थे।

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार तानाशाही पूर्ण रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में हिंसा को अंजाम देने वाले नेताओं की गिरफ्तारी करने के बजाय सरकार उन्हें बचाने में जुटी है।

उधर भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के सदस्यों ने लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में सूरजपुर स्थित जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

संगठन के जिलाध्यक्ष अनित कसाना ने कहा कि लखीमपुर खीरी में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को मुआवजा दिए जाने तथा घायलों का समुचित उपचार किए जाने की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: SP workers protesting against stopping Akhilesh Yadav from going to Lakhrimpur Kheri in custody

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे