लाइव न्यूज़ :

"यूपी में समाजवादी पार्टी खो रही है अपना जनाधार", अखिलेश यादव द्वारा बसपा की आलोचना पर मायावती का पलटवार

By रुस्तम राणा | Updated: September 10, 2022 15:18 IST

शनिवार को मायावती ने कहा कि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी अपना जनाधार खोती जा रही है। दरअसल मायावती का यह पलटवार अखिलेश यादव द्वारा बसपा की आलोचना के बाद आया है।

Open in App
ठळक मुद्देमायावती ने लिखा, सपा यूपी में अपना जनाधार खोती जा रही है, जिसके लिए उसका अपना कृत्य ही मुख्य कारण हैबसपा सुप्रीमो मायवती ने समाजवादी पार्टी पर लगाया परिवारवाद का आरोपकहा- सपा की भाजपा के साथ अन्दरुनी मिलीभगत किसी से छिपी नहीं है

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। शनिवार को मायावती ने कहा कि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी अपना जनाधार खोती जा रही है। दरअसल मायावती का यह पलटवार अखिलेश यादव द्वारा बसपा की आलोचना के बाद आया है। हाल ही में अखिलेश यादव ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में बहुजन समाजवादी पार्टी और मायावती की ओलचना की थी। सपा प्रमुख ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को भाजपा द्वारा नियंत्रित एक स्व-निर्मित जेल में कैदी और दिल्ली में जेलर, बसपा अध्यक्ष के रूप में वर्णित किया।

मायावती ने ट्वीट कर सपा पर निशाना साधते हुए लिखा, "सपा यूपी में अपना जनाधार खोती जा रही है, जिसके लिए उसका अपना कृत्य ही मुख्य कारण है। परिवार, पार्टी व इनके गठबंधन में आपसी झगड़े, खींचतान तथा आपराधिक तत्वों से इनकी खुली सांठगांठ व जेल मिलान आदि की खबरें मीडिया में आमचर्चाओं में है तो फिर लोगों में निराशा क्यों न हो?"

मायावती ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "सपा की भाजपा के साथ अन्दरुनी मिलीभगत किसी से छिपी नहीं है और यही खास वजह है कि सपा के मुख्य विपक्षी पार्टी होने पर बीजेपी सरकार को यहाँ वाकओवर मिला हुआ है व सरकार को अपनी मनमानी करने की छूट है। इससे आमजनता व खासकर मुस्लिम समाज का जीवन त्रस्त व उनमें काफी बेचैनी।"

उन्होंने कहा, "सपा मुखिया अपनी इसी प्रकार की जनविरोधी कमियों को छिपाने के लिए दूसरों के खिलाफ अक्सर अनर्गल व बचकानी बयानबाजी आदि करके व करवाकर लोगों का ध्यान बांटने का प्रयास करते रहते हैं, जिससे लोगों व देश की अन्य विपक्षी पार्टियों को भी सपा से सावधान रहने की ज़रूरत है।" दरअसल, दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे पर भाजपा से सांठगांठ का आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं। 

टॅग्स :मायावतीअखिलेश यादवबीएसपीBJPसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां