लाइव न्यूज़ :

CAA पर रामपुर में तोड़फोड़ करने वालों में SP नेता आजम खान का करीबी शामिल, पुलिस ने की 150 लोगों की पहचान

By भाषा | Updated: December 24, 2019 18:30 IST

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में प्रदर्शन हुआ था जिसमें कम से कम 17 लोगों की जान चली गयी थी। चल-अचल संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था, आगजनी की गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देरामपुर में CAA के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन तोड़फोड़ करने वाले प्रदर्शनकारियों की पहचान हो गई है150 प्रदर्शनकारी जो हिंसा में शामिल थे उनमें एक समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान का एक करीबी सहयोगी भी शामिल था

समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान का एक सहयोगी भी पिछले हफ्ते के हिंसक नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ को लेकर पुलिस द्वारा चिह्नित किये गये 150 से अधिक लोगों में शामिल है। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस हिंसा में एक व्यक्ति की जान चली गयी थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 15 लाख रूपये की संपत्ति का नुकसान पहुंचने का आकलन किया जिसकी भरपाई तोड़फोड़ करने वालों से की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अब तक चिह्नित किये गये लोगों की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया चल रही है। रामपुर के पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा ने कहा, ‘‘सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में अब तक 150 से अधिक लोगों की पहचान की गयी है।

ड्राइवर एवं राज्य के पूर्व मंत्री आजम खान का सहयोगी परवेज भी तस्वीरों और वीडियों में पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंकता हुआ नजर आ रहा है।’’ इस संबंध में तत्काल खान की टिप्पणी नहीं मिल पायी है। शनिवार को यहां हिंसा के दौरान गोली लगने से 22 साल के एक व्यक्ति की जान चली गयी थी।

हिंसा में कई स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी घायल हो गये थे। एक पुलिस मोटरसाइकिल समेत छह वाहनों में आग लगा दी गयी थी। पुलिस ने कहा कि रामपुर हिंसा के सिलसिले में अब तक 33 लोग गिरफ्तार किये गये हैं।

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में प्रदर्शन हुआ था जिसमें कम से कम 17 लोगों की जान चली गयी थी। चल-अचल संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था, आगजनी की गयी थी। उत्तर प्रदेश के साथ ही देश के कइ हिस्सों में संशोधित नागरिकता कानून और प्रस्तावित एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन हुआ था। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनआज़म खानसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां