लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव 2022: Azam Khan को मिली बड़ी राहत, सपा नेता को मिली जमानत लेकिन...., जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: March 9, 2022 17:00 IST

Azam Khan Bail: आजम खान के साथ उनके बेटे बेटे अब्दुल्लाह आजम खान और पत्नी तजीन फातिमा भी जेल में थे, लेकिन उन्हें पहले ही रिहाई मिल गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को जमानत मिल गई है।उनकों आधिकारिक लेटरहेड और मुहर के दुरुपयोग के मामले में जमानत मिली है।उन पर यह केस 2019 से चल रहा था।

Azam Khan Bail: इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान को जमानत दे दी है। आपको बता दें कि पूर्व मंत्री को आधिकारिक लेटरहेड और मुहर के दुरुपयोग के मामले में जमानत दी है। न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने जमानत के लिए खान की याचिका को स्वीकार कर लिया है। हालांकि, गौर करने वाली बात यह है कि खान अभी भी अन्य कुछ मामलों में जेल में ही रहेंगे। आजम खान की जमानत के लिए बहुत कोशिश की जा रही है, लेकिन गंभीर मामलों की वजह से उनकी जेल से रिहाई नहीं हो पा रही है। 

अदालत में पक्ष और सरकारी वकीलों ने क्या कहा

अदालत के समक्ष बचाव पक्ष की ओर से कहा गया कि आजम खान काफी समय से जेल में हैं तथा उनके विरुद्ध लगाया गया आरोप मजिस्ट्रेट न्यायालय में विचाराधीन है। इसके अलावा मामला राजनीति से प्रेरित है। वहीं, जमानत का विरोध करते हुए सरकारी वकील ने दलील दी कि आजम खान के खिलाफ इस मामले की रिपोर्ट हजरतगंज थाने में एक फरवरी 2019 को वादी अल्लामा जमीर नकवी ने दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन सरकार के हस्तक्षेप के चलते उनकी प्राथमिकी देर से दर्ज की गई, जबकि घटना वर्ष 2014 से संबंधित है। 

सुनवाई करते हुए अदालत ने क्या कहा

आपको बता दें कि वादी ने आजम खान पर सरकारी लेटर हेड एवं सरकारी मोहर का दुरुपयोग करके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और मौलाना कल्बे जव्वाद की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छवि खराब करने का आरोप लगाया था। लेकिन अदालत ने मामले की प्रकृति को देखते हुए उन्हें जमानत दे दी है।

इस मामले में आजम खान के साथ उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम खान और पत्नी तजीन फातिमा भी लंबे अरसे तक जेल में रहे हैं। फिलहाल वे दोनों अब जमानत पर बाहर हैं। यूपी में चल रहे चुनाव के चलते अब्दुल्लाह स्वार सीट से चुनाव भी लड़ रहे हैं। वे समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।  

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेशआज़म खानसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी